UPI Autopay Scam: Auto-Debit के नाम पर कैसे हो रहा बड़ा Fraud। UPI ऐप पर Auto Debit कैसे चेक करे।

जहां एक तरफ UPI ने payments को बेहद आसान बना दिया है, वहीं इसी system के अंदर एक नया खतरा तेजी से बढ़ रहा है जोकि UPI Autopay Scam हैं।

UPI Autopay scam kya hai India 2026 auto debit fraud example
      UPI Autopay scam में user से बिना समझे auto-debit approve करवा लिया जाता है


इस स्कैम में स्कैमर लोगों को Autopay Request भेजते है जिसे कई लोग बिना सोचे समझे “Approve” कर देते हैं। इसका नतीजा उनके अकाउंट से तुरंत पैसा कट जाता है और अगर इसे कैंसिल नहीं किया तो हर महीने same Amount कटता रहता है।

आज इस article में हम detail में समझेंगे कि 

UPI Autopay क्या है

scam कैसे होता है

real news case

India में हुए UPI Scam का data

इससे बचने के तरीके


UPI Circle Setup, एक परिवार एक UPI कैसे setup करे limit ke sath। जानने के लिए क्लिक करे।

UPI Autopay क्या होता है?

UPI Autopay एक ऐसा feature है जिसमें आप किसी service के लिए auto payment (mandate) सेट कर देते हैं। मान लीजिए आपको हर महीने अपनी इंटरनेट सर्विस के लिए पैसे भरने है तो अगर आप उसे UPI AUTOPAY पर अप्रूव कर देते है तो पैसा हर महीने बिल के अनुसार अपने आप कटता रहेगा। 

इसका सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि आपको किसी भी बिल को चाहे वो OTT Subscripiton हो या चाहे EMI, Sip Investment हो मैनुअली नहीं भरना पड़ेगा। आपको बस UPI AUTOPAY एक्टिव करके अप्रूव करना है। हर महीने पैसे आपके अकाउंट से Debit होते रहेंगे।


UPI Autopay Scam क्या है?

अब इस बेहतरीन फीचर का स्कैमर गलत प्रयोग कर रहे है। स्कैमर लोगों को फेक नाम से UPI AUTOPAY रिक्वेस्ट भेज रहे है। अब बहुत से लोगों को इसके बारे में पता नहीं तो जैसे ही वो उस रिक्वेस्ट को वेरिफाई करते है तो उनके अकाउंट से तुरंत पैसे कट जाते है।

मान लीजिए आपके पास UPI AUTOPAY रिक्वेस्ट आयी किसी फेक लोन के नाम से 15 k अमाउंट की, अब हर कोई यह समझ नहीं पाता कि यह UPI AUTOPAY Mandate हो रहा है। कई लोग वेरिफिकेशन Done कर देते है और उनका अकाउंट Debit हो जाता है।


Scam करने के तरीके

आपके पास KYC Update के नाम से कॉल आ सकती है या फिर स्कैमर आपको फेक रिवॉर्ड मिलने की बात कहता है। ऐसे ही तरीके अपना कर वो आपको UPI AUTOPAY MANDATE रिक्वेस्ट भेज कर उसे अप्रूव करवा लेता है।


Online Shopping Websites ka फर्जीवाड़ा। कैसे पहचाने फर्जी वेबसाइट्स को जानने के लिए क्लिक करे।


Real Case Upi Fraud के 

फरवरी 2026 में एक reported case में एक PNB-linked user ने कंप्लेन किया कि उनको ₹15,000 का UPI Autopay request मिला। यह request “ABFL Personal Loan” के नाम से था,जबकि उसने कोई loan नहीं लिया था। उन्होंने समझदारी से काम लेते हुए उसे अप्रूव नहीं किया और वो फ्रॉड से बच गए। उन्होंने इस घटना का screen shot भी शेयर किया था।

Upi Autopay scam in india 2026
Image Source By Google


इसी तरह एक अन्य case (अहमदाबाद, 2026) में एक व्यक्ति के account से ₹22,000 UPI के जरिए debit हो गए जबकि उन्होंने किसी के साथ अपना OTP share नहीं किया था।इससे साफ है कि UPI fraud के तरीके तेजी से बदल रहे हैं और Autopay भी उनमें शामिल हो चुका है।


India में UPI Fraud Data 

India में UPI fraud तेजी से बढ़ रहा है। Source के अनुसार FY 2024-25: ~6.32 लाख cases, और ₹485 करोड़ नुकसान हुआ।FY 2023-24: ~13 लाख+ cases थे।

UPI Autopay scam का अलग से exact official data publicly available नहीं है क्योंकि RBI इसे combined UPI fraud category में ही दिखाती हैं।


कैसे पहचानें UPI Autopay Scam?

UPI AUTOPAY स्कैम को पहचानने के कई सारे तरीके है। अगर आप थोड़ी सी समझदारी दिखाएंगे तो इस स्कैम से बच सकते है।

1- किसी भी Mandate Autopay लिखी हुई रिक्वेस्ट जो आपने खुद से create नहीं करी उसे अप्रूव ना करे। 

2- किसी भी Unknown Merchant Name से आई रिक्वेस्ट को अप्रूव ना करे।

3- ऐसी किसी भी रिक्वेस्ट को अप्रूव ना करे जिसमें Monthly Debit Mention हो।

4- अगर कोई कॉलर आपको बैंक के नाम से कॉल करता है और लिंक भेज कर जल्दी से उसे अप्रूव करने को कहता है तो कभी भी अप्रूव ना करे 

यह कुछ बेसिक है जिन्हें अगर आप ध्यान में रखेंगे तो इस फ्रॉड से बचे रहेंगे। 


क्या आप भी सर्च करते है गूगल पर Customer Care नंबर तो संभल जाए। आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है। पढ़ने के लिए क्लिक करे।


अगर scam हो जाए तो क्या करें?

अगर आप इस स्कैम का शिकार हो जाते है तो सबसे पहले तुरंत अपनी UPI app में mandate option पर क्लिक करे और UPI AUTOPAY को कैंसिल कर दे ।

अपने bank को जल्दी से inform करें और फ्रॉड की सूचना दे 

ऐसा परिस्थिति में जल्द से जल्द cybercrime.gov.in पर जाए और फ्रॉड की complaint करें।

अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन जाएं और FIR दर्ज करें।


Conclusion

UPI Autopay Scam एक नया लेकिन तेजी से बढ़ता fraud है। हमेशा याद रखें की हर UPI request payment नहीं होती है। पैसे आने की बजाय कट सकते है। किसी भी Autopay approve करना यानि पैसे कटने की permission देना। UPI में Accept दबाने से पहले सोचो — वरना हर महीने पैसा कटेगा।


FAQs

Q1. UPI Autopay safe है?

हाँ, trusted services के लिए safe है


Q2. Mandate क्या होता है?

👉 Auto payment की permission


Q3. Scam से बचने का best तरीका?

👉 Unknown request कभी accept ना करें






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Ola Uber Rapido Bike Driver Income 2026: पूरी सच्चाई, कमाई, नुकसान और ग्राउंड रियलिटी

Rapido Captain Insurance Kya Hai? Rapido Insurance Me Kya Kya Milta Hai (2026 Guide)

2026 में अपने माता-पिता को Cyber Fraud से कैसे बचाएं? पूरी जानकारी