आज के समय में ऑनलाइन शॉपिंग बहुत आसान और लोकप्रिय हो गई है। घर बैठे बैठे आप लगभग हर चीज की शॉपिंग कर सकते है। जितनी तेजी से हमारी जिंदगी में चीज़ें आसान हुई है इसके साथ ही फर्जी (Fake) शॉपिंग वेबसाइट्स का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है। कई लोग सस्ते ऑफर्स के चक्कर में आकर अपना पैसा और निजी जानकारी खो देते हैं।
इस आर्टिकल में हम जानेंगे:
फर्जी वेबसाइट क्या होती है
इसे कैसे पहचानें
इससे कैसे बचें
और अगर फ्रॉड हो जाए तो क्या करें
🔍 फर्जी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट क्या होती है?
फर्जी वेबसाइट एक नकली ई-कॉमर्स साइट होती है जो दिखने में बिल्कुल असली जैसी लगती है। कई बार इतनी परफेक्शन से बनाई जाती है कि हम बड़ी आसानी से धोखा खा जाते है। ये वेबसाइट्स यूज़र्स को बड़े डिस्काउंट और आकर्षक ऑफर दिखाकर फंसाती हैं। बढ़िया ऑफर्स के चक्कर में यूजर अपना पैसा, निजी जानकारी तक गवां बैठता है।
यह एक तरह का Phishing Scam होता है, जिसमें पेमेंट लेने के बाद प्रोडक्ट नहीं भेजा जाता या नकली/घटिया सामान भेजा जाता है। ऐसी वेबसाइट देखने में बिल्कुल असली लगती है लेकिन ये सिर्फ स्कैम करने का एक कॉपी कैट तरीका है। आपकी पर्सनल जानकारी चोरी कर ली जाती है या फिर आपके साथ धोखाधड़ी हो जाती है।
फर्जी वेबसाइट कैसे पहचानें?
ऐसी फर्जी वेबसाइट को पहचानने के लिए सबसे पहले URL ध्यान से देखें। उदाहरण के तौर पर जैसे amazon का URL amazon.in है। अब स्कैमर ये सेम URL का प्रयोग नहीं कर सकते वे amaz0n-offer.xyz जैसी फर्जी वेबसाइट बनाएंगे। अब अगर आप ध्यान से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि यह असली वेबसाइट नहीं है।
सोशल मीडिया पर हज़ारों ऐसे विज्ञापन आते रहते है जिसमें किसी प्रोडक्ट पर भारी डिस्काउंट मिलता है लेकिन अगर आप गोर करें तो ये सिर्फ ऑनलाइन पेमेंट लेते है। जैसे ही आप पेमेंट करते है उसके बाद आपको कुछ भी डिलीवर नहीं होता है या फिर नकली घटिया सामान मिलता है। हमेशा सोशल मीडिया पर थोड़ा संभल कर रहे ओर हर ऑफर को वेबसाइट ओपन कर के क्रॉस चेक करे। सोशल मीडिया पर मिले लिंक के भरोसे शॉपिंग मत करे।
Original वेबसाइट से मिलते जुलते नामों वाली शॉपिंग साइट से हमेशा बचिए। भारी डिस्काउंट या आकर्षक ऑफर के झांसे में ना आए। हमेशा एक बात याद रखिए कोई भी Original website अपने नाम से मिलती जुलती website नहीं बनाएगी ओर स्कैमर कभी भी original website के URL का प्रयोग करके नकली वेबसाइट नहीं बना सकते। जैसे Google.com अपने आप में इकलौती है कोई भी दूसरी Google.com नहीं बना सकता।, जब तक ये डोमेन Google के पास रिजर्व है।
यह भी पढ़े। आखिर लोग क्यों फंस रहे है डिजिटल स्कैम में।
🚨 अगर फ्रॉड हो जाए तो क्या करें?
अगर आप किसी फर्जी वेबसाइट का शिकार हो जाते हैं, तो तुरंत ये करें:
अपने बैंक को तुरंत सूचित करें
अपना कार्ड ब्लॉक कराएं
Cyber Crime Portal पर शिकायत दर्ज करें
👉 शिकायत यहां करें:
हेल्पलाइन: 1930
वेबसाइट: National Cyber Crime Reporting Portal
भारत में ऑनलाइन फ्रॉड की स्थिति
भारत में ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड तेजी से बढ़ रहे हैं। साइबर अपराधी नए-नए तरीके अपनाते हैं जैसे नकली विज्ञापन, WhatsApp Group ऑफर्स और क्लोन वेबसाइट्स। सोशल मीडिया पर हमेशा सचेत रहे।
निष्कर्ष
ऑनलाइन शॉपिंग सुरक्षित है, बस आपको थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। सतर्क रहे ओर सुरक्षित रहे। याद रखें “जो ऑफर बहुत अच्छा लगे, वह अक्सर धोखा होता है।”

0 टिप्पणियाँ