2026 में लोग साइबर ठगी में क्यों फँस रहे हैं? AI, डर और लालच का असली खेल। पढ़े पूरी जानकारी
साल 2026 में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है। UPI, ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल सेवाओं ने आम जिंदगी को जितना आसान बनाया है, उतना ही साइबर अपराध भी खतरनाक स्तर तक बढ़ चुका है।
आज के साइबर अपराध का कारण सिर्फ एडवांस टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि आपकी मनोवैज्ञानिक कमजोरी भी है।Artificial Intelligence के इस्तेमाल ने साइबर ठगी को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है।
इस लेख में हम जानेंगे:
👉 2026 के लेटेस्ट आंकड़े
👉 सरकार की रिकवरी की सच्चाई
👉 और लोग आखिर क्यों फँस रहे हैं
2026 में साइबर अपराध के चौंकाने वाले आँकड़े
भारत सरकार की एजेंसियों जैसे Indian Cyber Crime Coordination Centre और CERT-In के ट्रेंड्स के आधार पर 2026 का अनुमान:
सरकारी एजेंसियों के हिसाब से अनुमानित आंकड़े 2026 के अंत तक 30–35 लाख तक पहुंच सकते है। जिससे लगभग 48,000 करोड़ – ₹52,000 करोड़ तक का वित्तीय नुकसान है।
भारत में हर दिन साइबर अपराध की अनुमानित शिकायतें लगभग 12,000 – 15,000 है। अगर हम सभी साइबर शिकायतों के आंकड़े चेक करे तो Investment Scam कुल नुकसान का 60–65% है। यानी कि जो लोग अपना पैसा डबल करने या प्रॉफिट के लालच में आकर गवां देते है।
सरकार ने कितना पैसा वापस करवाया? (Recovery Reality)
भारत सरकार का CFCFRMS (Citizen Financial Cyber Fraud Reporting System) अब पहले से ज्यादा सक्रिय है। अगर आप Golden Hour (1 घंटे में रिपोर्ट) में रिपोर्ट कर देते है तो पैसा रिकवर होने के चांस बढ़ जाते है। अभी तक अनुमानित रिपोर्ट के हिसाब से सरकार ने 18% – 22% तक पैसा फ्रीज/रिकवर किया है। आंकड़े बताते है कि कुल ब्लॉक/रिकवर राशि (FY 2025–26) में लगभग ₹4,500 – ₹6,000 करोड़ है।
इसके इलावा सरकार द्वारा 15 लाख+ SIM कार्ड ब्लॉक किए गए है जिनका साइबर अपराध में प्रयोग हुआ है।इसके इलावा 4 लाख+ IMEI ब्लैकलिस्ट किए गए है। हालांकि ये भी सच है कि कुल नुकसान के मुकाबले रिकवरी अभी भी बहुत कम है। इसका कारण स्पष्ट रूप से सरकार की कार्यप्रणाली नहीं है। इसके जिम्मेवार हम लोग भी है आइए विस्तार से जानते है।
2026 में आम लोग शिकार क्यों हो रहे हैं?
साइबर अपराध के बहुत से तरीके है जैसे वॉयस क्लोनिंग, डिजीटल अरेस्ट, इन्वेस्टमेंट and टास्क स्कैम।
एक आम इंसान आपके या मेरे जैसा जो ज्यादा जागरूक नहीं है। एक फोन कॉल आता है किसी रिश्तेदार की आवाज में हेल्प के लिए हम हड़बड़ा जाते है ओर मदद करने को दौड़ पड़ते है। मदद करना अच्छी बात है लेकिन बिना सोच समझ के करना ही हमारी परेशानी का सबब बनती है।
ये मनोवैज्ञानिक पहलू है सामने वाले को पता है कि आप मदद करने के लिए दौड़ेंगे भागेंगे क्योंकि हम मिडिल क्लास लोग जीवन की परेशानियों या जीवन की बारीकियों को समझते है। बस अपनी इसी भावना की वजह से हम शिकार हो जाते है। हमेशा अगर कोई कॉल आए ऐसी तो पहले क्रॉस चेक करे फिर फैसला ले।
अब कई लोगों को पुलिस या cbi के नाम से व्हाट्सएप कॉल आती है उनको बताया जाता है कि आप डिजिटल अरेस्ट हो चुके है। कॉल पर उन्हें पूरा पुलिस station दिखाया जाता है। आम आदमी इससे डर जाता है और अपराधियों के हिसाब से चलता हुआ अपनी सारी जमा पूंजी लुटा बैठता है। इसका कारण है हमारा जागरूक नहीं होना, हमारे कानून में डिजिटल अरेस्ट का कही भी प्रावधान नहीं है, यानि कोई आपको डिजीटल अरेस्ट नहीं कर सकता।
इसके बाद आता है व्हाट्सएप वीडियो कॉल स्कैम ओर इन्वेस्टमेंट स्कैम। शातिर अपराधी लोगों को व्हाट्सएप वीडियो कॉल करते है ओर उसका स्क्रीनशॉट ले लेते है, व्हाट्सएप कॉल के दूसरी ओर कोई नग्न आदमी या औरत होती है।अब शुरू होता है ब्लैकमेलिंग का खेल जिसमें एक आम इंसान की इज्जत दाव पर लगी होती है। इसमें हमें ये समझना चाहिए कि अपराधी कभी रूकेगा नहीं। हर बार उसकी डिमांड बढ़ती जाएगी तो आपको पुलिस में शिकायत करनी चाहिए बजाय उनको पैसे देने के।
"UPI Fraud का नया तरीका – Jump Deposit Scam। यहाँ क्लिक करे।
अब आता है इन्वेस्टमेंट स्कैम जिसमें हमें लालच दिया जाता है पैसा लगाकर पैसा कमाने का। अब आप खुद सोचिए कि अगर सचमुच ऐसे पैसा कमाया जाता तो कोई आप को क्यों बताएगा। किसी वीडियो को लाइक करके, या टास्क पूरे करके जिनकी कोई वैल्यू नहीं कोई आपको पैसा क्यों देगा। लालच में कभी नहीं आए, क्योंकि आपने जो पैसा कमाया है वो मेहनत करके कमाया है। साइबर अपराधी हमारे इमोशन को ट्रिगर करते है। फोन पर अनजान लोगों से, लिंक से,या कॉल से हमेशा बचे। एक बात समझ लीजिए बिना मेहनत के कोई आपको पैसे नहीं देगा या पैसे कमाने का कोई शार्टकट नहीं है।
सरकारी रिकवरी के आंकड़े कम क्यों है।
अगर हम जितने भी साइबर केस है उनको गहराई से देखे तो मालूम चलता है कि जब तक केस पुलिस स्टेशन पहुंचता है तब तक कई दिन हो जाते है। जिसके साथ साइबर अपराध होता है उसे कई दिन लग जाते है यह जानने में की जिनके साथ वो बात कर रहा है। वो साइबर अपराधी है। अमूनन ज़्यादातर केसों में ऐसा ही होता है तो तब तक पैसे अलग अलग अकाउंट में ट्रांसफर करके निकल लिए जाते है। जिन अपराधों में शिकायत जल्दी हो जाती है वहां पैसे भी रिकवर हो जाते है। सरकार अपनी पूरी कोशिश कर रही है बस हमें और जागरूक होना है।
हमेशा ध्यान रखे नीचे लिखी निम्नलिखित बातों का।
OTP / PIN / Password कभी शेयर न करें
Unknown links पर क्लिक न करें
Video call ya Phone Call पर पैसे मांगने पर verify करें
Face ID / Fingerprint + MFA use करें
Passkeys अपनाएं (2026 का safest तरीका)
अनजान नंबर से वीडियोकॉल न उठाए अगर उठाए तो अपने फ़ोन के फ्रंट कैमरे पर अपनी फिंगर रखे।
कभी भी लालच में आकर अपने पैसे निवेश नहीं करे हमेशा क्रॉस चेक करे।
आखिर में अगर आपके पैसे चले गए है तो इंतजार करने की बजाय 📞 तुरंत शिकायत करें:
हेल्पलाइन: 1930
पोर्टल: cybercrime.gov.in
निष्कर्ष: सतर्कता ही असली सुरक्षा
2026 में साइबर ठगी एक organized industry बन चुकी है। सरकार मुस्तैदी से अपनी कार्रवाई कर रही है साथ ही साथ टेक्नोलॉजी भी evolve हो रही है। आप जानते है सबसे मजबूत सुरक्षा = आपकी जागरूकता + सही समय पर action लेना है।
❓ FAQ (SEO + User Intent)
Q1. क्या साइबर फ्रॉड का पैसा वापस मिल सकता है?
👉 हाँ, अगर 1 घंटे के अंदर रिपोर्ट करें तो 70–80% तक fund freeze होने की संभावना रहती है, लेकिन actual recovery ~20% के आसपास ही होती है।
Q2. सबसे safe complaint तरीका क्या है?
👉 तुरंत 1930 कॉल या official portal पर रिपोर्ट करें
Q3. सबसे खतरनाक scam कौन सा है 2026 में?
👉 AI Deepfake + Investment Scam

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें