संदेश

Vodafone Idea Share News: सरकार की बड़ी राहत के बाद VI को मिल सकती है ₹25,000 करोड़ फंडिंग, क्या ₹10 का शेयर अब भरेगा उड़ान?

चित्र
भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर Vodafone Idea यानी VI का नाम तेजी से चर्चा में आया है। VI पिछले काफी समय से लंबे कर्ज, ग्राहक नुकसान और AGR के बकाया बोझ से जूझ रही है। पिछले कुछ दिनों से यह टेलीकॉम कंपनी अब अचानक निवेशकों की नजर में वापस आ गई है। इसकी वजह है सरकार की बड़ी राहत और ₹25,000 करोड़ तक की संभावित बैंक फंडिंग की खबर। आज सोमवार के ट्रेडिंग सेशन को लेकर VI शेयर धारकों के बीच काफी उत्सुकता है क्योंकि कई मीडिया रिपोर्ट्स इसे ₹10 के आसपास से बड़ी तेजी वाला penny stock बता रहे हैं। लेकिन क्या सच में Vodafone Idea वापसी कर सकती है? इस सवाल का जवाब समझने के लिए हमें इसकी पूरी पृष्ठभूमि समझनी होगी। Vodafone Idea आखिर संकट में क्यों आई थी? Vodafone India और Idea Cellular के मर्जर के बाद साल 2018 में Vodafone Idea बनी थी। उस समय उम्मीद यह थी कि यह कंपनी Jio और Airtel को कड़ी टक्कर देगी लेकिन Reliance Jio के बेहद सस्ते डेटा प्लान आने के बाद VI तेजी से ग्राहक खोने लगी और दूसरी तरफ कंपनी पर spectrum cost, network expansion और पुराने कर्ज का दबाव बढ़ता गया।  इसी बीच सुप्रीम कोर्ट के ...

Mythos AI Kya Hai? इससे दुनिया के बैंक क्यों डरे हैं और UPI-बैंकिंग सिस्टम पर क्या असर पड़ेगा

चित्र
  Mythos AI Kya Hai? बैंकिंग सिस्टम और UPI के लिए क्यों बढ़ी दुनिया भर में चिंता पिछले कुछ दिनों से Mythos AI का नाम अचानक से अंतरराष्ट्रीय टेक और बैंकिंग जगत में तेजी से चर्चा में आया है। भारत सरकार से लेकर RBI, यूरोप के financial regulators और कई बड़े बैंक इस AI model को लेकर सतर्क और चिंतित नजर आ रहे हैं। इसका मुख्य कारण है कि यह AI software systems की कमजोरियों को बहुत तेजी से पहचान सकता है और cyber attack के संभावित रास्तों का विश्लेषण भी कर सकता है। अगर आसान भाषा में कहें तो Mythos AI को लेकर डर यह है कि यह hackers के लिए shortcut technical brain जैसा साबित हो सकता है। यही वजह है कि ये banking cyber security के लिए एक उभरते खतरे के रूप में समझा जा रहा है।  इस लेख में विस्तार से समझते हैं कि Mythos AI क्या है, इससे दुनिया के बैंक क्यों परेशान हैं और क्या इसका असर भारत के UPI users तक कैसे पहुँच सकता है। AI और Hacking, भविष्य का खतरा। पढ़ने के लिए क्लिक करे Mythos AI क्या है? Mythos AI अमेरिकी artificial intelligence कंपनी Anthropic द्वारा विकसित एक advanced AI model है...

लोन चुकाने में दिक्कत? बैंक की कार्रवाई, RBI गाइडलाइन और जाने अपने अधिकार।

चित्र
आज के वक्त में बहुत से लोग ऐसे होंगे जो कोविड के बाद अपनी फाइनेंशियल स्थिति को संभाल ही नहीं पाए। इसका नतीजा ये हुआ कि वो लोन emi न चुका पाने की वजह से वित्तीय मुश्किलों में फंस गए। आज के इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि आप किस तरह इन परेशानियों से बच सकते है। आप कैसे बैंक को अप्रोच कर सकते हो। 1️⃣ लोन चुकाने में दिक्कत – घबराएँ नहीं आज के समय में वित्तीय तनाव, आकस्मिक खर्च या बेरोज़गारी के कारण कई लोग EMI या लोन की राशि समय पर नहीं चुका पाते हैं। यह सामान्य समस्या है। EMI चुकाने में देरी होने पर घबराएँ नहीं। हर उधारकर्ता के अधिकार होते हैं। अवैध धमकी या परेशान करना कानूनन मान्य नहीं है। उपभोक्ता के अपने अधिकार है यानि loan defaulter rules India जो RBI द्वारा बनाए गए है। 2️⃣  बैंक क्या कर सकता है यदि लोन नहीं चुका पा रहे हैं जब आप EMI या लोन नहीं चुका पाते, तो बैंक निम्नलिखित कार्रवाई कर सकता है: रिमाइंडर कॉल और नोटिस – बैंक आपको लिखित या कॉल के माध्यम से payment reminder भेज सकता है। लोन का NPA (Non-Performing Asset) में बदलना – यदि भुगतान समय पर नहीं हुआ तो खाता NPA में cl...

UP Board Result 2026: DigiLocker से ऐसे देखें रिजल्ट और फर्जी कॉल से रहें सावधान

चित्र
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा up board result 10th और up board result 12th 2026 रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्रों ने इस साल भी एग्जाम में शानदार प्रदर्शन किया है और टॉपर्स की लिस्ट सामने आ चुकी है। UP Board Result 2026 का इंतजार खत्म हो चुका है। छात्र अब अपना up board result 2026, upmsp result 10th 2026 और up board result 12th 2026 आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in 2026 पर जाकर रोल नंबर के जरिए रिजल्ट देखा जा सकता है। कई छात्र sarkari result up board 2026 या अन्य वेबसाइट पर भी खोज रहे हैं, लेकिन सही और सुरक्षित तरीका केवल ऑफिशियल पोर्टल का ही है। हाईस्कूल (कक्षा 10 वीं) टॉपर लिस्ट 2026 🥇 प्रथम स्थान इस बार हाईस्कूल की 10 वीं की परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर लड़कियों ने बाजी मार ली है। कशिश वर्मा (सीतापुर) और अंशिका वर्मा (बाराबंकी) दोनों ने संयुक्त रूप से 97.83% अंक प्राप्त किए। 🥈 द्वितीय स्थान पर अदिति (बाराबंकी) से उन्होंने  97.50% अंक प्राप्त किए। 🥉 तृतीय स्थान पर अर्पिता (स...

AI और हैकिंग: भविष्य का खतरा | Cyber Security Awareness 2026

चित्र
AI और हैकिंग: भविष्य का खतरा आज के युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बहुत तेजी से विकसित हो रहा है। जहां एक ओर यह हमारी जिंदगी को आरामदायक बना रहा है, वहीं दूसरी ओर साइबर अपराधियों के लिए नए और खतरनाक रास्ते भी खोल रहा है। इस प्रेजेंटेशन में आपने देखा कि कैसे AI की मदद से फिशिंग अटैक, डीपफेक, रैनसमवेयर और क्लाउड हैकिंग जैसी तकनीकें पहले से कहीं ज्यादा एडवांस और खतरनाक हो गई हैं। AI-संचालित फिशिंग में नकली ईमेल और मैसेज इतने असली लगते हैं कि आम आदमी द्वारा उन्हें पहचानना बेहद मुश्किल हो जाता है। साइबर अपराधी डीपफेक तकनीक के जरिए किसी की आवाज़ और वीडियो की नकल कर के धोखाधड़ी को बड़ी आसानी से अंजाम दे सकते हैं। इसके अलावा, ऑटोमेटेड मैलवेयर और रैनसमवेयर जैसे खतरे अब खुद ही सिस्टम की कमजोरियों को खोजकर हमला कर सकते हैं। यही नहीं, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और GPU सिस्टम भी अब हैकर्स के निशाने पर हैं। अच्छी बात यह है कि AI का इस्तेमाल साइबर सुरक्षा में भी किया जा रहा है, जिससे AI आधारित सिक्योरिटी सिस्टम खतरे का पहले से अनुमान ...

UPI Autopay Scam: Auto-Debit के नाम पर कैसे हो रहा बड़ा Fraud। UPI ऐप पर Auto Debit कैसे चेक करे।

चित्र
जहां एक तरफ UPI ने payments को बेहद आसान बना दिया है, वहीं इसी system के अंदर एक नया खतरा तेजी से बढ़ रहा है जोकि UPI Autopay Scam हैं।        UPI Autopay scam में user से बिना समझे auto-debit approve करवा लिया जाता है इस स्कैम में स्कैमर लोगों को Autopay Request भेजते है जिसे कई लोग बिना सोचे समझे “Approve” कर देते हैं। इसका नतीजा उनके अकाउंट से तुरंत पैसा कट जाता है और अगर इसे कैंसिल नहीं किया तो हर महीने same Amount कटता रहता है। आज इस article में हम detail में समझेंगे कि  UPI Autopay क्या है scam कैसे होता है real news case India में हुए UPI Scam का data इससे बचने के तरीके UPI Circle Setup, एक परिवार एक UPI कैसे setup करे limit ke sath। जानने के लिए क्लिक करे। UPI Autopay क्या होता है? UPI Autopay एक ऐसा feature है जिसमें आप किसी service के लिए auto payment (mandate) सेट कर देते हैं। मान लीजिए आपको हर महीने अपनी इंटरनेट सर्विस के लिए पैसे भरने है तो अगर आप उसे UPI AUTOPAY पर अप्रूव कर देते है तो पैसा हर महीने बिल के अनुसार अपने आप कटता रहेगा।  इसका सबसे...