अगर आपने हाल ही में अपने UPI ऐप में “Introducing UPI Circle” का ऑप्शन देखा है, और आप उसके बारे में जानना चाहते हो तो यह आर्टिकल आपके लिए है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि UPI Circle क्या है, कैसे काम करता है, और इसका इस्तेमाल कैसे करना है।
UPI Circle क्या है?
UPI Circle एक नया डिजिटल पेमेंट फीचर है जिसे National Payments Corporation of India (NPCI) ने लॉन्च किया है। NPCI द्वारा इस फीचर को पहली बार अगस्त 2024 में introduce किया गया था, और इसे Global Fintech Fest 2024 जैसे बड़े इवेंट में भी showcase किया गया। धीरे धीरे यह फीचर सभी UPI ऐप में अपडेट हो रहा है।
UPI Circle के जरिए अब आपके एक ही बैंक अकाउंट से कई लोग सुरक्षित तरीके से UPI पेमेंट कर सकते हैं, जिससे खासकर परिवार और छोटे खर्चों को manage करना आसान हो जाता है। इसके लिए उन्हें अलग से UPI नहीं चाहिए बस आपके एक अकाउंट से आपके फैमिली मेंबर पेमेंट कर सकते है वो भी पेमेंट लिमिट के साथ। आइए जानते है डिटेल में।
UPI Circle के दो मुख्य फीचर है।
1️⃣ People (लोगों के साथ शेयर करना) यानि आप इसमें अपने परिवार या किसी खास दोस्त को जोड़ सकते हो। आप उनके लिए पेमेंट लिमिट सेट कर सकते हो जिससे वो उसी लिमिट के अंदर ही आपके अकाउंट से पेमेंट कर पाएंगे।
👉 उदाहरण:
आप अपने बच्चे को ₹1000 की लिमिट दे सकते हैं ताकि वो खुद रिचार्ज या छोटी पेमेंट कर सके।
2️⃣ Devices (डिवाइस लिंक करना) UPI CIRCUL के अंदर आप अपने अकाउंट में 5 डिवाइस ऐड कर सकते हो। मान लीजिए आपकी फैमिली में आपके इलावा 4 लोग और है तो सब आपके अकाउंट से पेमेंट कर सकते है वो भी लिमिट के अंदर। इसके लिए आपको बाकी 4 मोबाइल को अपने UPI ACCOUNT से लिंक करना होगा। इसका सबसे बेहतरीन पार्ट यही है क्योंकि बाकी के 4 डिवाइस जो आपने लिंक किए है वो बिना नया UPI ID बनाए पेमेंट कर सकते है। आपको सिर्फ एक बार verification प्रोसेस COMPLETE करना है उसके बाद वो डिवाइस एक्टिव हो जाता है।
UPI Circle के फायदे
UPI का ये नया फीचर वाकई बेहतरीन है। इसके अनुसार अब आप पूरी फैमिली के ट्रांजेक्शन मॉनिटर करने के साथ साथ एक लिमिट भी तय कर सकते हो पेमेंट की। इससे साइबर फ्रॉड होने का खतरा कम होता है क्योंकि आपने लिमिट तय कर रखी है तो उसे ज्यादा पेमेंट नहीं होगी। आपके बुजुर्ग या बच्चे किसी साइबर अपराधी के झांसे में तो नहीं आए आपको पेमेंट नोटिफिकेशन से पूरी जानकारी मिलती रहेगी। नया डिवाइस जोड़ते ही तुरंत पेमेंट शुरू कर सकते हैं। मेरे हिसाब से यह वाकई बढ़िया फीचर है।
UPI Circle कैसे काम करता है?
UPI Circle में दो तरह के यूज़र होते हैं, सबसे पहला है Primary User यानि अकाउंट होल्डर स्वयं जो ट्रांजेक्शन की लिमिट सेट करता है। कंट्रोल ओर परमिशन देता है कि सेकेंडरी user को अपने अकाउंट से ट्रांजेक्शन करने की।
👥 Secondary User / Device
Account Holder ने जिसे एक्सेस दिया गया है यानि सेकेंडरी यूजर जो एक लिमिट के अंदर पेमेंट कर सकता है। Secondry user कोई भी हो सकता है, आप चाहे तो फैमिली मेंबर या किसी खास दोस्त रिश्तेदार को बना सकते है।
UPI Circle Setup कैसे करें?
नीचे स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस दिया गया है
📱 Step 1: UPI App खोलें
जैसे BHIM, PhonePe, Google Pay
⚙️ Step 2: Settings में जाएं
UPI Circle / Delegation / Devices ऑप्शन खोजें
➕ Step 3: Add Device या Person
मोबाइल नंबर या डिवाइस सेलेक्ट करें
💰 Step 4: लिमिट सेट करें
Daily या Monthly लिमिट सेट करें
🔐 Step 5: Verification करें और UPI PIN डालकर कन्फर्म करें।
अब आपका secondry user ya device रेडी है। आप बिना upi account के पेमेंट कर सकते है।
निष्कर्ष (Conclusion)
UPI Circle एक नया और स्मार्ट फीचर है जो डिजिटल पेमेंट को और आसान और flexible बनाता है। यह खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो अपने परिवार या कई डिवाइस के साथ पेमेंट शेयर करना चाहते हैं। याद रखें जितना यह फीचर powerful है, उतना ही सावधानी से इस्तेमाल करना जरूरी है।
FAQ
Q1. क्या UPI Circle में बिना बैंक अकाउंट के पेमेंट हो सकता है?
हाँ, secondary user बिना खुद का अकाउंट लिंक किए पेमेंट कर सकता है।
Q2. क्या इसे कभी भी बंद कर सकते हैं?
हाँ, primary user कभी भी access revoke कर सकता है।
Q3. कितने devices जोड़ सकते हैं?
अभी तक लगभग 5 devices तक की लिमिट दी गई है।

0 टिप्पणियाँ