Google पर Customer Care Number Search करना कितना खतरनाक है? Fake Helpline Scam का पूरा सच

आज के डिजिटल जमाने में हम किसी भी समस्या का समाधान ढूंढने के लिए सबसे पहले Google पर जाते हैं। हमारी समस्या चाहे बैंक से जुड़ी हो या किसी फाइनेंशियल ऐप से हम सीधे search करते हैं गूगल पर। क्या आप जानते है की ऐसा करना आपको cyber fraud का शिकार बना सकता है।

Google par fake customer care number scam warning thumbnail, AnyDesk OTP fraud illustration Hindi


यह भारत में तेजी से बढ़ रहा एक बड़ा scam है जिसे Fake Customer Care Scam कहा जाता है। इस स्कैम में लोग सिर्फ Google पर नंबर search करने की वजह से लाखों रुपये गंवा रहे हैं।

Fake Customer Care Scam क्या है?


Fake Customer Care Scam एक ऐसा cyber fraud है जिसमें ठग Google पर नकली या फर्जी customer care नंबर डाल देते हैं। जब कोई यूजर उस नंबर पर कॉल करता है, तो scammer खुद को कंपनी का अधिकारी बताकर धोखाधड़ी को अंजाम देते है।

👉 ये scam खासकर इन क्षेत्रों में ज्यादा होता है:
बैंकिंग (SBI, HDFC, ICICI)
UPI apps (PhonePe, Paytm, Google Pay)
E-commerce (Amazon, Flipkart)
OTT apps (Hotstar, Netflix)


कैसे होता है ये fraud?


इस scam का तरीका बहुत ही smart और dangerous होता है। जब भी कोई यूजर Google पर search करता है  “Customer care number” तो उन्हें सर्च रिजल्ट में ओरिजिनल के साथ साथ फेक नंबर भी दिखते है। अब जब आप उन नंबर पे कॉल करते है तो स्कैमर खुद को ऑफिशियल अधिकारी बताते है।

इसके बाद शुरू होता है स्कैम का खेल, वो आपसे डिटेल लेते है फिर उनका मिसयूज करते है। इसका नतीजा आपका बैंक अकाउंट खाली हो जाता है। स्कैमर स्कैम के लिए बहुत सारे तरीके अपनाते है। वो आपसे आपके फोन में anydesk/Team viewer App डॉउनलोड करवाते है जिसकी वजह से आपके फोन का सारा कंट्रोल उनके पास चल जाता है।  अलग अलग तरीके अपनाकर स्कैनर आपका बैंक अकाउंट खाली कर देते है। उदाहरण के तौर पर हालिया जो फ्रॉड हुए है उनके बारे में आपको बता रहा हु।

1-  Google पर नंबर search किया, ₹14.9 लाख का नुकसान
Noida में एक व्यक्ति ने Google पर Hotstar customer care नंबर search किया। अब जो नंबर उसे मिला वो स्कैमर का नंबर था।scammer ने उनसे remote access app install करवा दिया। अब उनके फोन का सारा कंट्रोल स्कैमर के पास था। इसका नतीजा ये हुआ कि उनके साथ ₹14.9 लाख की ठगी हो गई।

2-  Fake “Customer Care” WhatsApp group से ₹62 लाख ठगे
Ahmedabad के एक बुजुर्ग व्यक्ति को fake trading app और “customer care group” के जरिए trap किया गया। उनके साथ स्कैमर ने ₹62 लाख का स्कैम किया।
ये तो सिर्फ कुछ उदाहरण है लेकिन स्कैम के आंकड़े बहुत ज्यादा है।2021 से 2025 के बीच भारत में ₹54,000 करोड़ से ज्यादा का cyber fraud हो चुका है।


Fake Customer Care Scam के संकेत

सबसे पहले तो किसी भी समस्या के लिए डायरेक्ट गूगल से नंबर सर्च ना करे। सबसे पहले ऑफिशियल ऐप खोले उसके अंदर आपको नंबर मिल जाएगा लेकिन अगर इसमें कोई दिक्कत आ रही है तो गूगल में ऑफिशियल साइट सर्च करे। अब इस ऑफिशियल साइट पर आपको पूरी डिटेल मिल जाएगी। साइट का URL double chek करे ताकि फ्रॉड होने की कोई संभावना ना रहे। अगर गूगल पर सर्च करते वक्त आपको ये चीजें दिखें, तुरंत सावधान हो जाओ:
Google पर unknown नंबर
WhatsApp पर customer care
Screen share / AnyDesk की demand
OTP या PIN मांगना
“Refund लेने के लिए पैसा भेजो”
👉 ये सब 100% fraud के संकेत हैं


Golden Rule (सबसे जरूरी)

हमेशा याद रखे कि कोई भी customer care आपसे OTP, PIN या पैसे नहीं मांगता है। अगर कोई आपसे पैसे या OTP मांग रहा है तो वो scammer है। आप को अपनी निजी जानकारी कभी भी कॉल पे शेयर नहीं करनी है।

बहुत लोगों के मन में ये सवाल आता है कि जब Google इतना बड़ा platform है, तो फिर fake customer care नंबर आखिर दिखते क्यों हैं। इसका जवाब समझना जरूरी है, क्योंकि यहीं से scam शुरू होता है।

UPI ID हैक होने पर क्या करे कि फ्रॉड न हो। जानने के लिए क्लिक करे

🔴 1. Google Ads का गलत इस्तेमाल
Scammers Google Ads का इस्तेमाल करके अपने fake नंबर को top पर दिखा देते हैं। यह गूगल की paid service है ओर स्कैमर इसका फायदा गलत कार्यों के लिए उठाते है।
👉 जब आप search करते हैं, तो सबसे ऊपर “Ad” लिखा होता है
👉 हम लोग बिना देखे उसी पर click या call कर लेते हैं
📌 Problem: Ads हर बार manually verify नहीं होते


🔴 2. SEO Manipulation (Search Ranking का खेल)
Scammers fake websites बनाकर SEO techniques use करते हैं। वो ऐसे  Keywords डालते हैं जैसे, “Customer care number” “Helpline support” आदि। इससे उनकी site Google में rank करने लगती है और User को लगता है ये official site है, लेकिन असल में fraud होती है। इसीलिए हर साइट का URL double chek करे ऑफिशियल है या नहीं। उदाहरण के तौर पर जैसे हमारे ब्लॉग का नाम Fintechsafar.online है, अब अगर कोई इसमें एक या दो वर्ड चेंज करके मिलता जुलता ब्लॉग बना ले तो जल्दबाजी में हम इस पर क्लिक कर देंगे।


🔴 3. Fake Google Business Listings
कुछ fraud लोग Google Maps / Business पर fake listing बना देते हैं जैसे “SBI Customer Care Delhi” “Paytm Support Center” आदि।  User direct call कर देता है, और scam शुरू हो जाता है।


🔴 4. Fast Content vs Slow Verification
Google पर हर दिन लाखों नए pages बनते हैं। Google का algorithm automatic है। हर चीज तुरंत verify नहीं हो पाती है ओर इसी gap का फायदा scammers उठाते हैं।


🔴 5. User की जल्दबाजी
इसका एक सबसे बड़ा reason है, हमारा जल्दबाजी में होना। हमने सर्च किया और टॉप रिजल्ट जो सामने आया पहला या दूसरा उसपर क्लिक कर दिया। हमने ध्यान से URL या tag चेक नहीं किया। Simple भाषा में समझो कि इसमें Google गलत नहीं है, लेकिन हर result 100% safe भी नहीं है। Scammers system के loopholes का फायदा उठाते हैं, अपनी फेक साइट को रैंक करवाते है ओर सर्च में Top Result में show करवाते है।


Conclusion

Google पर customer care number search करना आज के समय में risky हो गया है।Fake helpline scams बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं और लाखों लोग इसका शिकार बन रहे हैं। इसलिए हमेशा official sources का इस्तेमाल करें। किसी भी unknown नंबर पर trust न करें और cyber awareness बढ़ाएं। याद रखें: “एक छोटी सी गलती और आपका पूरा account खाली”।

❓ FAQs


Q1. क्या Google पर दिखने वाला हर नंबर सही होता है?
नहीं, कई नंबर fake होते हैं

Q2. क्या customer care OTP मांग सकता है?
नहीं, कभी नहीं

Q3. fraud होने पर कितना पैसा वापस मिल सकता है?
अगर जल्दी report करें तो 20–30% तक recovery possible है

Q4. सबसे common scam कौन सा है?
Fake customer care + UPI fraud

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ