संदेश

Cyber Fraud लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

AI और हैकिंग: भविष्य का खतरा | Cyber Security Awareness 2026

चित्र
AI और हैकिंग: भविष्य का खतरा आज के युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बहुत तेजी से विकसित हो रहा है। जहां एक ओर यह हमारी जिंदगी को आरामदायक बना रहा है, वहीं दूसरी ओर साइबर अपराधियों के लिए नए और खतरनाक रास्ते भी खोल रहा है। इस प्रेजेंटेशन में आपने देखा कि कैसे AI की मदद से फिशिंग अटैक, डीपफेक, रैनसमवेयर और क्लाउड हैकिंग जैसी तकनीकें पहले से कहीं ज्यादा एडवांस और खतरनाक हो गई हैं। AI-संचालित फिशिंग में नकली ईमेल और मैसेज इतने असली लगते हैं कि आम आदमी द्वारा उन्हें पहचानना बेहद मुश्किल हो जाता है। साइबर अपराधी डीपफेक तकनीक के जरिए किसी की आवाज़ और वीडियो की नकल कर के धोखाधड़ी को बड़ी आसानी से अंजाम दे सकते हैं। इसके अलावा, ऑटोमेटेड मैलवेयर और रैनसमवेयर जैसे खतरे अब खुद ही सिस्टम की कमजोरियों को खोजकर हमला कर सकते हैं। यही नहीं, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और GPU सिस्टम भी अब हैकर्स के निशाने पर हैं। अच्छी बात यह है कि AI का इस्तेमाल साइबर सुरक्षा में भी किया जा रहा है, जिससे AI आधारित सिक्योरिटी सिस्टम खतरे का पहले से अनुमान ...

Google पर Customer Care Number Search करना कितना खतरनाक है? Fake Helpline Scam का पूरा सच

चित्र
आज के डिजिटल जमाने में हम किसी भी समस्या का समाधान ढूंढने के लिए सबसे पहले Google पर जाते हैं। हमारी समस्या चाहे बैंक से जुड़ी हो या किसी फाइनेंशियल ऐप से हम सीधे search करते हैं गूगल पर। क्या आप जानते है की ऐसा करना आपको cyber fraud का शिकार बना सकता है। यह भारत में तेजी से बढ़ रहा एक बड़ा scam है जिसे Fake Customer Care Scam कहा जाता है। इस स्कैम में लोग सिर्फ Google पर नंबर search करने की वजह से लाखों रुपये गंवा रहे हैं। Fake Customer Care Scam क्या है? Fake Customer Care Scam एक ऐसा cyber fraud है जिसमें ठग Google पर नकली या फर्जी customer care नंबर डाल देते हैं। जब कोई यूजर उस नंबर पर कॉल करता है, तो scammer खुद को कंपनी का अधिकारी बताकर धोखाधड़ी को अंजाम देते है। 👉 ये scam खासकर इन क्षेत्रों में ज्यादा होता है: बैंकिंग (SBI, HDFC, ICICI) UPI apps (PhonePe, Paytm, Google Pay) E-commerce (Amazon, Flipkart) OTT apps (Hotstar, Netflix) कैसे होता है ये fraud? इस scam का तरीका बहुत ही smart और dangerous होता है। जब भी कोई यूजर Google पर search करता है  “Customer care num...

Jump Deposit Scam 2026: UPI Fraud Ka Naya Tarika Ya Sirf Myth? (Full Guide + Safety Tips)

चित्र
आज के समय में UPI ने पैसों का लेन-देन बहुत आसान बना दिया है और जितनी तेजी से डिजिटल भुगतान बढ़ा है, उतनी ही तेजी से ऑनलाइन ठगी के तरीके भी बढ़े हैं। इन्हीं में एक नया नाम है जंप डिपॉजिट स्कैम। यह धोखाधड़ी देखने में बहुत साधारण लगती है, लेकिन इसका तरीका काफी चालाक होता है। आपको यह दिखाया जाएगा कि आपके बैंक अकाउंट में पैसा आने वाला है या कोई छोटी अमाउंट क्रेडिट कर दी जाएगी। इसके बाद शुरू होता है सारा खेल फ्रॉड का। ठग आपको महसूस कराता है कि आपके खाते में पैसे आने वाले हैं, जबकि असल में वह आपसे ऐसा अनुरोध मंजूर करवा लेता है जिससे आपके ही खाते से पैसा कट जाता है। NPCI की सच्चाई: UPI Safe है या Scam? NPCI) ने “Jump Deposit Scam” जैसी खबरों पर स्पष्ट किया है कि  UPI सिस्टम में ऐसा कोई “Jump Deposit” नाम का official scam या technical glitch मौजूद नहीं है।  UPI में आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित है, और बिना user की permission (UPI PIN डाले) कोई भी transaction complete नहीं हो सकता है। NPCI का कहना है कि ऐसे मामलों में user खुद गलती से “Collect Request” (payment request) को approve कर देता...

UPI AutoPay Cancel कैसे करें और UPI Fraud में गए पैसे वापस कैसे पाएं? (2026 Guide)

चित्र
  UPI AutoPay Cancel कैसे करें और UPI Fraud में गए पैसे वापस कैसे पाएं? (2026 Guide) आज के समय में UPI (Unified Payments Interface) भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला डिजिटल पेमेंट सिस्टम बन चुका है। कई बार हम लोग UPI AutoPay चालू कर देते हैं या फिर UPI Fraud का शिकार हो जाते हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे: UPI AutoPay क्या होता है UPI AutoPay Cancel कैसे करें अगर UPI Fraud हो जाए तो पैसे वापस कैसे मिल सकते हैं UPI AutoPay क्या होता है? UPI AutoPay एक ऐसी सुविधा है जिसमें किसी ऐप या सर्विस को ऑटोमैटिक पेमेंट की अनुमति दे दी जाती है। उदाहरण: OTT Subscription ( Netflix , Amazon Prime ) SIP Investment Insurance Premium Mobile Recharge एक बार अनुमति देने के बाद हर महीने पैसे अपने आप कट जाते हैं। UPI AutoPay Cancel कैसे करें? अगर आप AutoPay बंद करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें। Step 1 अपनी UPI ऐप खोलें जैसे: Google Pay PhonePe Paytm Step 2 Autopay / Mandates / Subscriptions वाले सेक्शन में जाएं। Step 3 जिस AutoPay को बंद करना है उसे चुनें। Step 4 Cancel / Revoke Ma...

क्या है Digital Arrest Scam। Kanpur Digital Arrest Fraud me 57 लाख ठगी केस का मास्टरमाइंड CISF जवान गिरफ्तार, विदेशी नेटवर्क का खुलासा

चित्र
आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन धोखाधड़ी के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। इन्हीं में से एक खतरनाक तरीका है Digital Arrest Scam। पिछले कुछ समय में भारत में इस तरह के फ्रॉड के कई मामले सामने आए हैं, जिनमें स्कैमर्स लोगों को डराकर उनसे लाखों रुपये ठग लेते हैं। TV9 Bharatvarsh की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, पुणे में एक 81 वर्षीय पिता ने समय रहते सूझबूझ दिखाते हुए अपने बेटे को 12 लाख रुपये के बड़े फ्रॉड से बचा लिया। स्कैमर्स ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर WhatsApp और Signal कॉल के जरिए पीड़ित को डराया और फर्जी केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे मांगने की कोशिश की। हालांकि, पिता को शक होने पर उन्होंने तुरंत हस्तक्षेप किया और कॉल कट करवा दी, जिससे यह ठगी होने से बच गई। यह घटना साफ दिखाती है कि “डिजिटल अरेस्ट” जैसे स्कैम पूरी तरह फर्जी होते हैं और लोगों को मानसिक दबाव में डालकर पैसे ऐंठने की साजिश होती है। Source: TV9 Bharatvarsh (Technology News Report, April 2026 ) इसके इलावा हाल ही में दक्षिण दिल्ली में एक डॉक्टर दंपति से लगभग ₹15 करोड़ की ठगी “Digital Arrest” साइबर फ्रॉड के जरिए की गई। स्कैमर्स ने ख...