UPI फ्रॉड हुआ तो बैंक भरेगा हर्जाना? RBI का नया नियम: अब मिलेंगे ₹25,000 वापस!
आजकल जितना ज्यादा UPI का इस्तेमाल बढ़ा हैं, उतनी ही तेज़ी से ऑनलाइन फ्रॉड के किस्से भी बढ़ गए हैं। कभी कोई फेक लिंक भेजकर पैसे उड़ा लेता है, तो कभी क्यूआर कोड स्कैन करते ही अकाउंट खाली हो जाता है। साइबर अपराधी रोज नए- नए तरीकों से आम लोगों को चपत लगा रहे है। आम आदमी इन सब चीजों से अनजान रहता है, उन्हें नहीं पता लगता कि उनके साथ धोखाधड़ी हो रही है। अपराधी पलक झपकते ही उनकी मेहनत से कमाई गई सेविंग को खाली कर देते है। अब इस डिजिटल FRAUD में किसी को पैसा वापिस मिल जाता है किसी को नहीं , लेकिन अब आपको डरने की ज़रूरत नहीं है! RBI (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) एक ऐसा नया नियम लाने की तैयारी में है, जो डिजिटल ठगी के शिकार लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। आइए जानते है उस नियम के बारे में। क्या है यह नया 'ड्राफ्ट नियम'? RBI ने हाल ही में एक प्रपोजल (Draft Guidelines) पेश किया है। इसके मुताबिक, अगर किसी के साथ ऑनलाइन फ्रॉड होता है, तो बैंक को उसका हर्जाना (Compensation) देना होगा। यानि कि अगर आपके साथ किसी प्रकार का DIGITAL FRAUD हो जाता है तो उसकी भरपाई बैंक करेगा। अब इसमें न...