UPI, Banking, Loans aur Personal Finance ki Simple Hindi Guide – Fintech Safar
UPI फ्रॉड हुआ तो बैंक भरेगा हर्जाना? RBI का नया नियम: अब मिलेंगे ₹25,000 वापस!
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
-
आजकल जितना ज्यादा UPI का इस्तेमाल बढ़ा हैं, उतनी ही तेज़ी से ऑनलाइन फ्रॉड के किस्से भी बढ़ गए हैं। कभी कोई फेक लिंक भेजकर पैसे उड़ा लेता है, तो कभी क्यूआर कोड स्कैन करते ही अकाउंट खाली हो जाता है। साइबर अपराधी रोज नए- नए तरीकों से आम लोगों को चपत लगा रहे है। आम आदमी इन सब चीजों से अनजान रहता है, उन्हें नहीं पता लगता कि उनके साथ धोखाधड़ी हो रही है। अपराधी पलक झपकते ही उनकी मेहनत से कमाई गई सेविंग को खाली कर देते है।
अब इस डिजिटल FRAUD में किसी को पैसा वापिस मिल जाता है किसी को नहीं ,लेकिन अब आपको डरने की ज़रूरत नहीं है!RBI (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया)एक ऐसा नया नियम लाने की तैयारी में है, जो डिजिटल ठगी के शिकार लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। आइए जानते है उस नियम के बारे में।
क्या है यह नया 'ड्राफ्ट नियम'?
RBI ने हाल ही में एक प्रपोजल (Draft Guidelines) पेश किया है। इसके मुताबिक, अगर किसी के साथ ऑनलाइन फ्रॉड होता है, तो बैंक को उसका हर्जाना (Compensation) देना होगा। यानि कि अगर आपके साथ किसी प्रकार का DIGITAL FRAUD हो जाता है तो उसकी भरपाई बैंक करेगा। अब इसमें नियम और शर्ते क्या है आइए जानते है।
मुख्य बातें जो आपको जाननी चाहिए:
कितना पैसा वापस मिलेगा? नए नियम के मुताबिक, आपके नुकसान का 85% या ज्यादा से ज्यादा ₹25,000 (दोनों में से जो कम हो) बैंक आपको वापस करेगा।
रिपोर्ट करना है ज़रूरी: यह पैसा तभी मिलेगा जब आप फ्रॉड होने के 5 दिन के भीतर अपने बैंक और साइबर पोर्टल (1930) पर शिकायत दर्ज कराएंगे।
ज़िंदगी में सिर्फ एक बार: ध्यान रहे, इस हर्जाने का फायदा एक इंसान अपनी पूरी ज़िंदगी में सिर्फ एक बार ही उठा सकेगा। यह इसलिए ताकि लोग खुद भी सावधान रहें और लापरवाही न बरतें।
सबसे जरूरी बात यह है कि आपको जल्द से जल्द रिपोर्ट करनी होगी फ्रॉड होने के तुरंत बाद ओर इसके इलावा आप लाइफ में एक बार ही इसका फायदा उठा सकते है। RBI के इस नियम का मतलब यह है कि आपको खुद से भी सावधानी रखनी चाहिए एक बार फ्रॉड होने के बाद।
यह नियम कब से लागू होगा?
अभी RBI ने इसका सिर्फ 'ड्राफ्ट' जारी किया है और जनता से सुझाव मांगे हैं। अगर सब कुछ सही रहा और इसे अंतिम मंजूरी मिल गई, तो यह नियम 1 जुलाई 2026 से लागू किया जा सकता है।
हमारी राय:
दोस्तों, यह कदम बहुत बड़ा है क्योंकि अब तक फ्रॉड होने पर बैंक अक्सर पल्ला झाड़ लेते थे। अब बैंकों पर भी दबाव रहेगा कि वे अपने सिक्योरिटी सिस्टम को और मज़बूत बनाएं। फिर भी, सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है। इस नियम के हिसाब से आप लाइफ में एक बार इसका फायदा उठा सकते है यानि कि RBI खुद यह कहना चाहता है कि अगली बार सावधानी ही बचाव है। अपन बचाव के लिए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपना PIN कभी किसी को न बताएं। हमेशा ध्यान रखे किसी से भी पैसा लेते वक्त अपना बैंकिंग PIN मत डाले क्योंकि पैसा लेने के लिए इसकी जरूरत नहीं होती। इस एक बात का ध्यान रखेंगे तो काफी हद तक बचे रहेंगे।
FAQ
1. क्या ₹25,000 से ज़्यादा का फ्रॉड होने पर पूरा पैसा मिलेगा?
नहीं, RBI के इस ड्राफ्ट नियम के मुताबिक आपको कुल नुकसान का 85% या अधिकतम ₹25,000 ही मिल सकता है। उदाहरण के लिए, अगर ₹50,000 का फ्रॉड हुआ, तो भी आपको ₹25,000 ही मिलेंगे।
2. अगर मैंने खुद अपना OTP या PIN किसी को बताया हो, तो क्या हर्जाना मिलेगा?
नहीं। यह हर्जाना केवल तभी मिलता है जब फ्रॉड आपकी गलती के बिना हुआ हो (जैसे सिस्टम ब्रीच या अनधिकृत ट्रांजेक्शन)। अगर आपने खुद अपनी जानकारी साझा की है, तो बैंक ज़िम्मेदार नहीं होगा।
3. फ्रॉड की रिपोर्ट कहाँ और कैसे करनी चाहिए?
फ्रॉड होते ही सबसे पहले अपने बैंक को सूचित करें और नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। 5 दिन के अंदर रिपोर्ट करना अनिवार्य है।
4. क्या यह पैसा तुरंत अकाउंट में आ जाएगा?
नहीं। रिपोर्ट करने के बाद बैंक और पुलिस मामले की जांच करेंगे। जांच में सही पाए जाने पर ही हर्जाना राशि आपके अकाउंट में क्रेडिट की जाएगी।
आपको क्या लगता है? क्या ₹25,000 का हर्जाना काफी है या इसे और ज्यादा होना चाहिए? कमेंट में अपनी राय ज़रूर दें!
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा up board result 10th और up board result 12th 2026 रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्रों ने इस साल भी एग्जाम में शानदार प्रदर्शन किया है और टॉपर्स की लिस्ट सामने आ चुकी है। UP Board Result 2026 का इंतजार खत्म हो चुका है। छात्र अब अपना up board result 2026, upmsp result 10th 2026 और up board result 12th 2026 आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in 2026 पर जाकर रोल नंबर के जरिए रिजल्ट देखा जा सकता है। कई छात्र sarkari result up board 2026 या अन्य वेबसाइट पर भी खोज रहे हैं, लेकिन सही और सुरक्षित तरीका केवल ऑफिशियल पोर्टल का ही है। हाईस्कूल (कक्षा 10 वीं) टॉपर लिस्ट 2026 🥇 प्रथम स्थान इस बार हाईस्कूल की 10 वीं की परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर लड़कियों ने बाजी मार ली है। कशिश वर्मा (सीतापुर) और अंशिका वर्मा (बाराबंकी) दोनों ने संयुक्त रूप से 97.83% अंक प्राप्त किए। 🥈 द्वितीय स्थान पर अदिति (बाराबंकी) से उन्होंने 97.50% अंक प्राप्त किए। 🥉 तृतीय स्थान पर अर्पिता (स...
AI और हैकिंग: भविष्य का खतरा आज के युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बहुत तेजी से विकसित हो रहा है। जहां एक ओर यह हमारी जिंदगी को आरामदायक बना रहा है, वहीं दूसरी ओर साइबर अपराधियों के लिए नए और खतरनाक रास्ते भी खोल रहा है। इस प्रेजेंटेशन में आपने देखा कि कैसे AI की मदद से फिशिंग अटैक, डीपफेक, रैनसमवेयर और क्लाउड हैकिंग जैसी तकनीकें पहले से कहीं ज्यादा एडवांस और खतरनाक हो गई हैं। AI-संचालित फिशिंग में नकली ईमेल और मैसेज इतने असली लगते हैं कि आम आदमी द्वारा उन्हें पहचानना बेहद मुश्किल हो जाता है। साइबर अपराधी डीपफेक तकनीक के जरिए किसी की आवाज़ और वीडियो की नकल कर के धोखाधड़ी को बड़ी आसानी से अंजाम दे सकते हैं। इसके अलावा, ऑटोमेटेड मैलवेयर और रैनसमवेयर जैसे खतरे अब खुद ही सिस्टम की कमजोरियों को खोजकर हमला कर सकते हैं। यही नहीं, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और GPU सिस्टम भी अब हैकर्स के निशाने पर हैं। अच्छी बात यह है कि AI का इस्तेमाल साइबर सुरक्षा में भी किया जा रहा है, जिससे AI आधारित सिक्योरिटी सिस्टम खतरे का पहले से अनुमान ...
आज के वक्त में बहुत से लोग ऐसे होंगे जो कोविड के बाद अपनी फाइनेंशियल स्थिति को संभाल ही नहीं पाए। इसका नतीजा ये हुआ कि वो लोन emi न चुका पाने की वजह से वित्तीय मुश्किलों में फंस गए। आज के इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि आप किस तरह इन परेशानियों से बच सकते है। आप कैसे बैंक को अप्रोच कर सकते हो। 1️⃣ लोन चुकाने में दिक्कत – घबराएँ नहीं आज के समय में वित्तीय तनाव, आकस्मिक खर्च या बेरोज़गारी के कारण कई लोग EMI या लोन की राशि समय पर नहीं चुका पाते हैं। यह सामान्य समस्या है। EMI चुकाने में देरी होने पर घबराएँ नहीं। हर उधारकर्ता के अधिकार होते हैं। अवैध धमकी या परेशान करना कानूनन मान्य नहीं है। उपभोक्ता के अपने अधिकार है यानि loan defaulter rules India जो RBI द्वारा बनाए गए है। 2️⃣ बैंक क्या कर सकता है यदि लोन नहीं चुका पा रहे हैं जब आप EMI या लोन नहीं चुका पाते, तो बैंक निम्नलिखित कार्रवाई कर सकता है: रिमाइंडर कॉल और नोटिस – बैंक आपको लिखित या कॉल के माध्यम से payment reminder भेज सकता है। लोन का NPA (Non-Performing Asset) में बदलना – यदि भुगतान समय पर नहीं हुआ तो खाता NPA में cl...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें