आज का वक्त आधुनिक युग है , जहां हर काम मोबाइल से हो रहा है। घर की ग्रॉसरी से लेकर पैसों के लेनदेन के लिए ज्यादातर हम मोबाइल का प्रयोग कर रहे है। जितनी ज्यादा सहूलियत हमे मिली है उससे ज्यादा तेजी से साइबर फ्रॉड भी बढ़ रहा है। अब सवाल यह है कि सबसे ज्यादा खतरे में कौन है?
इसका सीधा सा जवाब है हमारे माता-पिता (Old Parents)। टेक्नोलॉजी हर दिन अपडेट होती जा रही है तो आज की जेनरेशन इसको सीख रही है वहीं हमारे पेरेंट्स को इसके साथ सामंजस्य बिठाने में परेशानी होती है और scammers इसी कमजोरी का फायदा उठाते हैं।
इस लेख में हम जानेंगे:
✔ क्यों बुजुर्ग सबसे आसान target होते हैं
✔ सबसे common scams कौन-कौन से हैं
✔ और सबसे जरूरी — उन्हें कैसे बचाएं
क्यों Old Parents Cyber Fraud का आसान शिकार बन जाते हैं?
हमारे पेरेंट्स ने जो वक्त देखा है वो बिल्कुल अलग था और आज का वक्त बिल्कुल अलग है। उनके वक्त में फोन इतना कॉमन नहीं होता था और हर कम के लिए उनको फिजिकली मेहनत करनी पड़ती थी। बैंक का कार्य हो या सिलेंडर लाना हो या फिर बिजली का बिल भरना हो, हर काम के लिए जाना पड़ता था।सबसे बड़ी बात की उस वक्त के लोग सामाजिक परिवेश में रहते थे, लोगो से मिलना जुलना ओर उनपर विश्वास करना। एक ऐसा समाज जहां पड़ोसी कम अपने ज्यादा होते थे।
आज के वक्त में लोगों में इमोशन लगभग खत्म या ना के बराबर रह गए है। हमारे भोले माता पिता जोकि अपने वक्त में एक आदर्श समाज में रहे है स्कैमर की बातों पर जल्दी विश्वास कर लेते है। स्कैमर उन्हें किसी अपने की आवाज में फोन करते है, मदद मांगते है या फिर बिजनेस में प्रॉफिट का लालच देते है। यही से शुरू होता है स्कैमर का खेल जिनमें कोई इमोशन नहीं लेकिन दूसरी तरफ हमारे पेरेंट्स जो आज के वक्त के जिस से अच्छे लोग है। अब अच्छा होना कमजोरी नहीं है, या किसी का भावनात्मक होना गलत नहीं है। गलत है उसका फायदा उठाना।
अब अगर किसी को पुलिस के नाम से कॉल आए तो वो डर जाता है तो हमारे पेरेंट्स जिन्होंने अपनी जिंदगी में इज्जत कमाई है उनका डरना जायज है, या फिर बैंक से कॉल आता है तो वो घबरा जाते है। उन्हें Digital Knowledge कम होती है तो इसलिए भी वो आसान शिकार होते है स्कैमर के लिए। अब हम इन सबसे कैसे उन्हें बचा सकते है। आइए जानते है।
Old Parents ko Cyber Fraud se kaise bachaye? (Step-by-Step Guide)
अब इसमें हमें थोड़ा सब्र से काम लेना होगा। उन्हें थोड़ा सिंपल भाषा में समझाएं की उनको क्या करना है या क्या नहीं करना है। सबसे पहले तो उनके मोबाइल में सब जानने वाले के नंबर खुद फीड करो और उनको बताओ कि अगर किसी अनजान नंबर से कॉल आता है तो उसे कोई जानकारी ना दे। उनको सोशल मीडिया के बारे में बताओ ताकि वो टेक्नोलॉजी से थोड़ा अपडेट रहे। इसके इलावा कुछ बेसिक रूल है जो आपको उन्हें बताने होगे ताकि वो स्कैमर के जाल में ना फंसे।
उन्हें basic rules जरूर बताओ:
UPI फ्रॉड होने पर अब बैंक भरेगा हर्जाना। डिटेल के लिए यहां click करे।
1- OTP कभी किसी को नहीं देना है, पैसे लेने के लिए कभी भी OTP देने की जरूरत नहीं होती। OTP देने से या किसी पेमेंट ऐप पर डालने से पैसे कट जाएंगे।
2- Bank कभी call करके details नहीं मांगता है। बैंक कर्मचारी सिर्फ इन्फॉर्मेशन देते है लेते नहीं है अकाउंट के बारे में।
3- whatsapp, Telegram पर आए किसी Unknown link पर click नहीं करना है।
आपको यह सब बार-बार समझाना पड़ेगा, एक बार में नहीं समझेंगे। इसीलिए आपको थोड़ा सब्र से काम लेना होगा। उनपर गुस्सा करने की बजाय प्यार से समझाए वो समझ जायेंगे। थोड़ा वक्त लगेगा बस।
Phone me Safety Setup karo
उनके फोन में Unknown apps install बंद करो, सिर्फ Play Store से ही app install हो।
पेरेंट्स के फोन पर Screen lock strong रखो, यानि फिंगर या passkey का प्रयोग करो।
Daily Transaction Limit Set karo
अपने पेरेंट्स के फोन में UPI limit कम रखो (₹5,000 या ₹10,000) जिससे अगर fraud हो भी जाए तो बड़ा नुकसान नहीं होगा।
Family Monitoring System बनाओ
Unke phone में SMS alert ON रखो ताकि आप लोग भी Banking notifications तुम भी देख सको। इससे आपको पता चलता रहेगा कि ट्रांजेक्शन कहा हो रही है।
“Emergency Rule” सिखाओ
अपने पेरेंट्स को बताओ कि अगर कोई call करके बोले कि आपका रिश्तेदार हु तुरंत मदद चाहिए या बैंक से ही अकाउंट ब्लॉक हो जाएगा अभी डिटेल दो तो उनको बोलो कि बेटे या बेटी से बात करे मेरे पास कोई डिटेल नहीं है।
Emotional Reality (सबसे जरूरी बात)
सच ये है कि हमारे parents हमें बचपन में हर खतरे से बचाते थे। उन्होंने हमें हर बुरी चीज से बचाया है। अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम उन्हें इस digital दुनिया के खतरे से बचाएं। टेक्नोलोजी एक दिन में समझ नहीं आती है। अपने माता पिता को प्यार से बताए उनके साथ थोड़ा वक्त गुजरेगा इसी बहाने वो समझ जायेंगे।
Conclusion
Cyber fraud से बचाव का सबसे बड़ा तरीका है awareness + family support। अगर आप अपने parents को basic digital safety सिखा देते हैं,तो आप उन्हें एक बड़े नुकसान से बचा सकते हैं। “सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है”
Q1. क्या बैंक कभी OTP मांगता है?
👉 नहीं, कोई भी बैंक OTP नहीं मांगता
Q2. QR Code scan करने से पैसा कैसे कटता है?
👉 Scan करने पर payment request approve हो जाता है
Q3. Cyber fraud होने पर कितने समय में action लेना चाहिए?
👉 जितना जल्दी हो सके, ideally 1 घंटे के अंदर
Q4. क्या पैसा वापस मिल सकता है?
👉 अगर जल्दी report करें तो chances होते हैं


0 टिप्पणियाँ