आज के डिजिटल दौर में बच्चे मोबाइल और ऑनलाइन गेम्स की दुनिया में तेजी से जुड़ रहे हैं। जैसे जैसे वक्त बदला है बच्चों की दुनिया लगभग गेम में सिमट कर रह गई है। Outdoor Gaming Activity लगभग खत्म हो गई है। आजकल के बच्चे Free Fire, PUBG, Minecraft,Roblox जैसी गेम्स में ज्यादा सक्रिय है। हर गेम में चैट या वॉइस कम्युनिकेशन का फीचर होता है, लेकिन यही फीचर कई बार बच्चों के लिए खतरा बन जाता है, खासकर Unwanted Chat (अनचाही बातचीत) के रूप में।
Unwanted Chat क्या होता है?
Unwanted Chat का मतलब है ऐसी बातचीत जो बच्चा नहीं करना चाहता या जो उसके लिए सुरक्षित नहीं है। हर बच्चे में क्यूरियोसिटी होती है नयी चीजों को जानने की और इसी के चलते बच्चे चैट में आने वाले हर मैसेज का रिप्लाई कर देते है।
इसमें शामिल हो सकते हैं:
अजनबी लोगों के मैसेज
गंदी या आपत्तिजनक भाषा
निजी जानकारी मांगना (नाम, पता, स्कूल)
धमकी या डराना (Cyberbullying)
बच्चों के लिए यह खतरा क्यों है?
1. 👤 अजनबी लोगों से संपर्क
ऑनलाइन गेम्स में कोई भी व्यक्ति fake ID बनाकर बच्चों से बात कर सकता है। सामने वाले की मानसिकता क्या है ये हमें नहीं मालूंबतो बच्चे हमेशा खतरे में रहते है।
2. 🧠 मानसिक प्रभाव
ऑनलाइन गेमिंग चैट में अक्सर लोग गाली गलौज या फिर गंदी भाषा, का प्रयोग करते है। इससे आपके बच्चों के दिमाग पर गलत असर पड़ता है।
3. 🔐 प्राइवेसी का खतरा
कई गंदी मानसिकता के लोग लोग बच्चों से उनकी personal फोटो या वीडियो कॉल के लिए कहते है। बच्चा अक्सर इनके झांसे में आ जाता है ओर अपनी पर्सनल जानकारी शेयर कर देता है।
4. 💸 Scam और धोखाधड़ी
कुछ लोग गेम के अंदर “Free Diamonds” या “Free UC” , Free Robox का लालच देकर बच्चों को फंसा लेते हैं। अब बच्चे समझ नहीं पाते कि ये स्कैम है।
2026- अपने माता पिता को साइबर फ्रॉड से कैसे बचाएं। जानकारी के लिए क्लिक करे।
इसके इलावा कुछ रियल केस है जिससे आप समझ सकते है कि ये कितना बड़ा खतरा है। गेमिंग से शुरू हुआ दोस्ती का सफर बच्चों के लिए कब बदतर हो जाता है इन केस से समझिए।
CASE NO 1
मीडिया reports के अनुसार, UK में एक 19 साल के युवक ने game के जरिए 14 साल की लड़की से संपर्क किया। उसने धीरे धीरे दोस्ती बढ़ाकर उसे grooming का शिकार बनाया। आरोपी ने पहले गेम के अंदर chat किया, फिर उसे अन्य social platforms पर ले जाकर निजी बातचीत शुरू की और अंत में उसे आपत्तिजनक content share करने के लिए manipulate किया। इस मामले में कोर्ट ने आरोपी को सजा भी सुनाई, जिससे यह साफ होता है कि gaming platforms का गलत इस्तेमाल करके बच्चों को sexual exploitation तक पहुंचाया जा सकता है।
CASE NO 2
हाल ही में 2026 में सामने आए एक मामले (Nagpur) में आरोपियों ने स्कूल की लड़कियों से ऑनलाइन संपर्क किया। आरोपियों ने उनसे अपनी दोस्ती बढ़ाई और फिर उन्हें आपत्तिजनक वीडियो बनाने के लिए मजबूर किया। इसके बाद उन्हीं वीडियो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल कर exploitation किया गया। इस केस में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया, जिससे यह साफ होता है कि online platforms बच्चों को फंसाने का एक बड़ा माध्यम बनते जा रहे हैं। इस घटना की जानकारी प्रमुख मीडिया रिपोर्ट Times of India (2026) से प्राप्त हुई है। इसके अलावा, National Crime Records Bureau (NCRB) और Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) की reports और advisories भी यह संकेत देती हैं कि बच्चों को target करने के लिए online chat और gaming जैसे platforms का misuse लगातार बढ़ रहा है।
Unwanted Chat के प्रकार
❌ Cyberbullying – गाली देना, मजाक उड़ाना
❌ Grooming – धीरे-धीरे दोस्त बनकर गलत इरादे रखना
❌ Scam Messages – फ्री रिवॉर्ड का झांसा
❌ Adult Content Sharing – बच्चों के लिए अनुपयुक्त सामग्री
बच्चों को सुरक्षित कैसे रखें?
👨👩👧 Parents के लिए Tips:
1. Chat Settings Control करें
गेम में जाकर Chat को “Friends Only” या “Off” कर दें। Friends Only भी तभी करे अगर आप बच्चे के दोस्तों को जानते है वो स्कूल में उनके साथ पढ़ते है या फिर आपके एरिया के है।
2. Parental Control का इस्तेमाल करें
Google Family Link जैसे apps से बच्चों की activity track करें जिससे आपको जानकारी रहेगी आपके बच्चे की एक्टिविटी के बारे में।
3. बच्चों से खुलकर बात करें
सबसे जरूरी बात उन्हें सिखाएं की किसी अजनबी से बात न करें चाहे ऑनलाइन या ऑफलाइन। किसी को अपनी पर्सनल इन्फॉर्मेशन या फिर अपनी फोटो, वीडियो शेयर ना करे। बच्चों से आपका व्यवहार ऐसा होना चाहिए कि बच्चा अपने पेरेंट्स से हर बात शेयर करे।
4. Report और Block करना सिखाएं
हर गेम में “Report” और “Block” का option होता है। बच्चों को सिखाए कि अगर कोई परेशान कर रहा है तो उसे कैसे रिपोर्ट या ब्लॉक करे।
📌 निष्कर्ष
Online gaming बच्चों के लिए fun और learning का अच्छा तरीका हो सकता है, लेकिन Unwanted Chat एक बड़ा खतरा है। इसमें Parents और बच्चों दोनों को जागरूक रहना जरूरी है। मैं ये नहीं कहता कि गेमिंग बंद करवा दो लेकिन आप मॉनिटर करो। हमारी थोड़ी सी सावधानी से बड़े खतरे से बचा जा सकता है।
❓ FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1. क्या सभी गेम्स में chat unsafe होता है?
👉 नहीं, लेकिन open chat वाले games में risk ज्यादा होता है।
Q2. बच्चों के लिए safest option क्या है?
👉 Friends-only chat या chat off रखना।
Q3. अगर बच्चा unwanted chat का शिकार हो जाए तो क्या करें?
👉 तुरंत block करें, report करें और parents/teacher को बताएं।

0 टिप्पणियाँ