आज के वक्त में पैसा कमाना ही काफी नहीं है, बल्कि उसे सही तरीके से संभालना (manage करना) उससे भी ज़्यादा ज़रूरी हो गया है। अगर आप पैसे को सही तरीके से मैनेज नहीं करेंगे तो भविष्य में आपके लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। पैसा मैनेज करने की यही समझ Financial Literacy (वित्तीय साक्षरता) कहलाती है।
आज हमारे इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप फ्री में एक दिन का कोर्स करके ये कैसे सीख सकते है। इस फ्री कोर्स को करने के बाद आप बेसिक सीख सकते हो Financial Literacy के जोकि आपको एक रास्ता दिखा देगा।
Financial Literacy का मतलब है – पैसे को कमाना, बचाना, निवेश करना और सही फैसले लेना सीखना। Financial Literacy आपको सिखाती है कि आप पैसे का सही उपयोग कैसे कर सकते है। आप अपना बजट कैसे बनाए की आपकी सेविंग बढ़े। इसके इलावा ये आपको सिखाता है कि निवेश कैसे करे कि भविष्य में आपको Finance संबंधी परेशानियां कम हो। यह आपको सिखाता है:
बजट कैसे बनाएं
बचत (Savings) कैसे बढ़ाएं
निवेश (Investment) कहाँ करें
Financial Literacy क्यों जरूरी है।
आज के समय में UPI, Digital Payment, Loan Apps का ज्यादा प्रचलन है जिसके चलते अगर आपको सही जानकारी नहीं है, तो fraud का खतरा बढ़ जाता है। अगर आपको Financial Knowledge नहीं है, तो आपको ये समस्याएँ जरूर आती हैं:
❌ बेवजह कर्ज (Loan Trap)
❌ गलत investment में पैसा डूबना
❌ Online fraud का शिकार होना
❌ Salary होने के बाद भी savings ना होना
Financial Literacy के बारे में अगर आपको knowledge है तो आपको निम्नलिखित फायदे मिलते है।
✔ आप पैसे बचा पाते हो
✔ सही जगह invest कर पाते हो
✔ emergency में financially strong रहते हो
Financial Literacy के 5 Basic Rules
1. Budget बनाना सीखो
आज जब सबकुछ ऑनलाइन है तो आप आसानी से अपना बजट बना सकते हो। हर महीने अपनी income और expense को track करो ताकि आपको पता चले कि कमाई का कितने परसेंट आप खर्च कर रहे हो।
2. 50-30-20 Rule अपनाओ
आज के वक्त में सेविंग करने के लिए जरूरी है कि आप 50% जरूरत और 30% lifestyle के लिए ओर बाकी 20% saving करो ताकि पैसा ग्रो कर सके।
3. Emergency Fund बनाओ
अपना कुछ पैसा हमेशा इमरजेंसी फंड में डालो ताकि अगर कभी जरूरत पड़े तो कम से कम 3–6 महीने का खर्च आप मैनेज कर सको।
4. Investment शुरू करो
आपको हर महीने थोड़ी थोड़ी राशि इन्वेस्टमेंट करनी होगी जैसे FD, Mutual Fund, SIP आदि में। आपको इनके बारे में समझना होगा।
5. Fraud से बचना सीखो
आपकी नॉलेज ही आपको बचा सकती है यानि कि कब OTP, UPI PIN कभी share नहीं करना या किसे रिप्लाई नहीं करना।
अब आप ये सब कहा से सीखोगे ताकि आपको knowledge हो कि आपको पैसा मैनेज कैसे करना है। आपको इन्वेस्ट कैसे करना है या फिर इमरजेंसी फंड कैसे बनाना है। यह सब आप फ्री में सीख सकते हो वो भी मात्र एक दिन में। आपको सिर्फ Google में सर्च करना है Free Financial Literacy Course One Day।
आपको सर्च रिजल्ट में “Financial Literacy सीखने के लिए Great Learning, NISM, SEBI जैसे platforms पर free courses मिल जाएंगे जोकि मात्र आप 5 से 6 घंटों में पूरा कर सकते है। आप यह सारे Course Free में सीख सकते हो लेकिन “Certificate optional है यानि कि (paid/free depending on course)। जिनमें से कई में certificate भी दिया जाता है लेकिन कई Course मे सर्टिफिकेट के लिए एनरोलमेंट करना पड़ता है जोकि Paid हो सकता है।
Work From Home फ्रॉड से कैसे बचे। जानने के लिए क्लिक करे।
क्या सीखोगे इस Course में?
इसमें आपको पैसे को manage करना (Money Management) सिखाया जाएगा। आपके जानोगे की अपनी Saving कैसे बढ़ाएं और इससे आपकी Basic Investment knowledge बढ़ेगी। आप आसानी से Budget planning करना सीख सकते हो।
यह कोर्स Beginner के लिए perfect है। Student ya कोई भी जो इस कोर्स को सीखना चाहता है वो (zero knowledge से शुरू कर सकता है। बस आपको Google में search करना है “Great Learning Free Financial Literacy Course” और start कर दो।“Course free है, लेकिन कुछ courses में certificate के लिए nominal fee लग सकती है”।
हर Sunday सीखो कुछ नया (Special Series 🔥)
FintechSafar पर अब हर Sunday एक खास 1-Day Course बताया जाएगा जिसे आप सिर्फ 1 दिन में सीख सकते हो।
इससे आपको:
✔ नई skills मिलेंगी
✔ Resume strong होगा
✔ Online earning के मौके बढ़ेंगे
Conclusion
Financial Literacy कोई luxury नहीं, बल्कि आज के समय में एक basic life skill है और यह आपको जरूर सीखनी चाहिए। अगर आप अभी से पैसे को समझना शुरू कर देते हो, तो भविष्य में financial problems से बच सकते हो। याद रखे “पैसा कमाना important है, लेकिन उसे संभालना उससे भी ज्यादा जरूरी है।” शुरुआत हमेशा छोटे निवेश से करे और धीरे धीरे सीखने के बाद आगे बढ़े।
FAQs
Q1. Financial Literacy क्या है?
👉 पैसे को manage करने की समझ
Q2. Financial Literacy क्यों जरूरी है?
👉 Savings, investment और fraud से बचने के लिए
Q3. क्या Financial Literacy free में सीख सकते हैं?
👉 हाँ, online courses और blogs से आसानी से सीख सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ