आज के समय में हर कोई चाहता है कि कोई ऐसा काम हो जिससे वो घर बैठे पैसे कमा सके। ऐसे बहुत से स्टूडेंट और गृहणियां है जिन्हें इसकी वाकई जरूरत है अपनी लाइफ को मैनेज करने के लिए। इसी जरूरत का फायदा उठाकर साइबर ठग 'वर्क फ्रॉम होम' के नाम पर मासूम लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ये ठग बड़ी कंपनियों के नाम का इस्तेमाल करते हैं और सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए जाल बिछाते हैं।
वर्क फ्रॉम होम फ्रॉड कैसे होता है? (Types of Scams)
वर्क फ्रॉम होम फ्रॉड के लिए आज के टाइम में टेलीग्राम सबसे बड़ा जरिया बनता जा रहा है। ज्यादातर स्कैम टेलीग्राम ऐप पर ग्रुप्स बनाकर किए जाते है। इनमें सबसे कॉमन फ्रॉड जिसका शिकार आज कल लोग ज्यादा हो रहे है आइए उनके बारे में डिटेल में जानते है।
टास्क-बेस्ड स्कैम:
इसमें आपको छोटे छोटे टास्क दिए जाते है। आपको यूट्यूब वीडियो लाइक करने, गूगल रिव्यू देने या सोशल मीडिया फॉलो करने जैसे आसान काम दिए जाते हैं। आप जैसे ही काम शुरू करते है आपको वे 200-500 रुपये का 'प्रॉफिट' देकर भरोसा जीतते हैं। इसके बाद आपसे अपग्रेड करने और ज्यादा प्रॉफिट कमाने के लिए इन्वेस्टमेंट के लिए कहते है। अब जबकि आपको कुछ पैसे मिल जाते है तो इसी वजह से कई लोग इनके झांसे में आ जाते है। 'इन्वेस्टमेंट टास्क' के नाम पर स्कैमर मासूम लोगों से लाखों रुपये ऐंठ लेते हैं।
डेटा एंट्री और टाइपिंग जॉब:
इसमें आपको बहुत सारा डेटा टाइप करने का काम दिया जाता है। काम शुरू करने से पहले वो आपसे आपके डॉक्यूमेंट मांगेगे और आपके साथ एक एग्रीमेंट साइन कर लेते है। आप चाहे कितना भी एक्यूरेट काम पूरा करके उनको दे दो लेकिन वे 'गलतियों' का बहाना बनाकर आप पर ही पेनल्टी लगा देते हैं और पैसे की मांग करते है। अगर आप काम करने से मना करते है तो एग्रीमेंट के हिसाब से आपके ऊपर केस करने की धमकी देते है।
फर्जी ट्रेडिंग ऐप्स:
ट्रेडिंग स्कैम आज कल बहुत ज्यादा हो रहा है। इसमें स्कैमर्स आपको नकली ट्रेडिंग ऐप्स या वेबसाइट्स पर पैसा लगाने को कहते हैं। इसमें भी स्कैमर का तरीका वैसा ही रहता है कि वो शुरू में आपको थोड़ा प्रॉफिट दिखा देंगे जो आप विड्रॉल कर लेंगे। जैसे ही आपको उनपे भरोसा हो जाएगा वो अपना खेल शुरू कर देते है। आपको ज्यादा मुनाफे का लालच दिया जाता है और मोटा पैसा इन्वेस्टमेंट करने को कहा जाता है।अब आपको जहाँ स्क्रीन पर आपका मुनाफा बढ़ता हुआ दिखता है, लेकिन आप उसे कभी निकाल नहीं पाते।
रियल केस स्टडीज (Real Case Cases)
इंदौर: डेटा हैंडलिंग के नाम पर 1.40 लाख की ठगी (अप्रैल 2026):
भंवरकुआं क्षेत्र के 23 वर्षीय युवक को व्हाट्सएप पर डेटा हैंडलिंग का मैसेज आया। युवक को स्कैमर ने महीने के 30-40 हजार रुपये का लालच दिया जिससे युवक उनके झांसे में आ गया। आरोपियों ने प्रोसेसिंग फीस के नाम पर उससे कुल 1.40 लाख रुपये ठग लिए।
रुद्रपुर: फेसबुक विज्ञापन का शिकार (जुलाई 2025):
एक महिला ने फेसबुक पर वर्क फ्रॉम होम का विज्ञापन देखा और अपने परिवार को सपोर्ट करने के लिए उस विज्ञापन के जरिए वह टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ी। टेलीग्राम ग्रुप में ठगों ने उसे निवेश पर भारी मुनाफे का लालच दिया और कुल 93,000 रुपये ठग लिए।
फ्रॉड जॉब को कैसे पहचानें? (Red Flags)
पैसों की मांग: हमेशा ध्यान रखे कोई भी प्रतिष्ठित कंपनी नौकरी देने के लिए कभी पैसे नहीं मांगती।अगर आपसे कोई कंपनी सिक्योरिटी मनी या प्रोसेसिंग चार्जेस मांगती है तो सावधान हो जाए।
अवास्तविक सैलरी: अगर आपको कोई ऐसा काम मिलता है जिसमें कम काम के बदले बहुत ज्यादा पैसे देने का वायदा किया गया है तो समझ जाइए कि आपके साथ स्कैम होने वाला है।
अनजान नंबरों से मैसेज: अगर आपको टेलीग्राम या व्हाट्सएप पर +44, +63 जैसे विदेशी नंबरों से नौकरी के या वर्क फ्रॉम होम के ऑफर आए है तो आपको इसमें भी सावधानी बरतनी होगी।
आधिकारिक ईमेल की कमी: सबसे जरूरी बात अगर कोई कंपनी आपको वर्क फ्रॉम होम के लिए हायर करती है तो आपको वो अपने आधिकारिक ईमेल से मेल करेगी बजाय फ्री मेल सर्विस Gmail या Hotmail, in.com से। अगर आपको ईमेल ऐसे ही किसी अनजान या फ्री सर्वर से आया है तो सावधान हों जाए।
Safe Work From Home Ideas (Genuine)
अगर आप सच में घर से काम करना चाहते हो, तो आपको ये safe options try करने चाहिए। इनमें थोड़ा वक्त लगेगा लेकिन अगर आप मेहनत करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी।
Freelancing (Content writing, Graphic design)
Blogging
YouTube channel
Affiliate marketing
Online tutoring
👉 इनमे मेहनत लगती है, लेकिन ये long-term safe और legal हैं। इनमें भविष्य में आपको कोई परेशानी नहीं होगी और सबसे बड़ी बात आपके साथ कोई फ्रॉड नहीं होगा।
निष्कर्ष
Work from home एक अच्छा मौका है, लेकिन इसके नाम पर होने वाले fraud से बचना बहुत जरूरी है। सोशल मीडिया पर मिलने वाले पैसा कमाने के आसान तरीके मतलब खतरे की घंटी। किसी भी काम को शुरू करने से पहले वेरिफिकेशन जरूर करे ताकि आपका वक्त ओर पैसा बर्बाद ना हो।अगर आप थोड़ी सी सावधानी रखोगे, तो आप खुद को और अपने परिवार को इन scams से बचा सकते हो।
❓ FAQs
Q1: क्या data entry job safe होती है?
👉 कुछ genuine होती हैं, लेकिन 80% cases में scam होता है
Q2: Telegram job offer trust करना चाहिए?
👉 Mostly नहीं, ये आजकल का सबसे बड़ा scam source है
Q3: Registration fee देना सही है?
👉 बिल्कुल नहीं, ये fraud का सबसे common तरीका है
Q4: क्या पैसे वापस मिल सकते हैं?
👉 हाँ, अगर तुरंत 1930 पर report करो तो chance होता है

0 टिप्पणियाँ