Jump Deposit Scam 2026: UPI Fraud Ka Naya Tarika Ya Sirf Myth? (Full Guide + Safety Tips)
आज के समय में UPI ने पैसों का लेन-देन बहुत आसान बना दिया है और जितनी तेजी से डिजिटल भुगतान बढ़ा है, उतनी ही तेजी से ऑनलाइन ठगी के तरीके भी बढ़े हैं। इन्हीं में एक नया नाम है जंप डिपॉजिट स्कैम। यह धोखाधड़ी देखने में बहुत साधारण लगती है, लेकिन इसका तरीका काफी चालाक होता है। आपको यह दिखाया जाएगा कि आपके बैंक अकाउंट में पैसा आने वाला है या कोई छोटी अमाउंट क्रेडिट कर दी जाएगी। इसके बाद शुरू होता है सारा खेल फ्रॉड का। ठग आपको महसूस कराता है कि आपके खाते में पैसे आने वाले हैं, जबकि असल में वह आपसे ऐसा अनुरोध मंजूर करवा लेता है जिससे आपके ही खाते से पैसा कट जाता है। NPCI की सच्चाई: UPI Safe है या Scam? NPCI) ने “Jump Deposit Scam” जैसी खबरों पर स्पष्ट किया है कि UPI सिस्टम में ऐसा कोई “Jump Deposit” नाम का official scam या technical glitch मौजूद नहीं है। UPI में आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित है, और बिना user की permission (UPI PIN डाले) कोई भी transaction complete नहीं हो सकता है। NPCI का कहना है कि ऐसे मामलों में user खुद गलती से “Collect Request” (payment request) को approve कर देता...