उत्तर प्रदेश स्मार्ट बिजली मीटर: लाभ, समस्याएं और 2026 के नए नियम – पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें

उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए सरकार ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर योजना की शुरुआत की थी। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में इस योजना को लेकर काफी विरोध और भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। सरकार को लगातार मिल रही उपभोक्ताओं की शिकायतों को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार ने अब कुछ बड़े फैसले लिए हैं,जिससे करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

UP Smart Meter New Rules 2026 Yogi Govt Order Hindi


स्मार्ट बिजली मीटर क्या है और इसके लाभ (Benefits)


स्मार्ट मीटर एक आधुनिक उपकरण है जो पुराने मीटर की तुलना में अधिक डेटा प्रदान करता है यानि कि स्मार्ट मीटर से मीटर रीडिंग की मैन्युअल प्रक्रिया खत्म हो जाती है, जिससे गलत रीडिंग या 'ऐस्टीमेटेड बिल' की समस्या से राहत मिलती है।
उपभोक्ता मोबाइल ऐप के जरिए अपनी बिजली खपत को रीयल-टाइम में ट्रैक कर सकते हैं। वो पता लगा सकते है कि कितनी बिजली औसतन वो खर्च कर रहे है या कितनी बिजली बचा सकते है। इस प्रकार वे फालतू बिजली खर्च को कम कर सकते हैं।

प्रीपेड मोड में उपभोक्ता अपनी जरूरत के अनुसार रिचार्ज कर सकते हैं।  यानी कि आप चाहे तो 100 का रिचार्ज भी कर सकते है। इससे मासिक आने वाले बिल से छुटकारा मिलेगा और आप प्रतिदिन या हफ्ते के हिसाब से रिचार्ज खुद से कर सकते है।यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे मोबाइल सिम में होता है। सरकार और बिजली कंपनियों (Discoms) के लिए यह बिजली चोरी रोकने और लाइन लॉस कम करने का एक प्रभावी जरिया है। इससे बिजली चोरी रुकेगी और लाइन लॉस कम होगा जोकि सरकार के लिए फायदेमंद है।


सच में मात्र ₹100 में लगेगा स्मार्ट मीटर? जानें योगी सरकार की नई किश्त योजना

सोशल मीडिया और बिजली विभाग के नए विज्ञापनों में "मात्र 100 रुपये में स्मार्ट मीटर" की बात तेजी से वायरल हो रही है। कई उपभोक्ता इसे लेकर भ्रमित हैं, लेकिन अप्रैल 2026 के नए सरकारी आदेश ने इसकी तस्वीर साफ कर दी है। आइए समझते हैं इसके पीछे का पूरा गणित:

1. किश्तों में भुगतान की सुविधा (Easy Installment Plan)

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन (UPPCL) ने गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ कम करने के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब नए स्मार्ट मीटर की पूरी कीमत (जो लगभग ₹2,800 से ₹3,000 के बीच है) एक साथ नहीं देनी होगी। उपभोक्ता केवल ₹100 की शुरुआती किश्त के साथ मीटर लगवा सकते हैं,बाकी की राशि आपके हर महीने के बिजली बिल में छोटी-छोटी किश्तों के रूप में जोड़ दी जाएगी।

2. रजिस्ट्रेशन और प्रोसेसिंग फीस में भारी कटौती

'झटपट पोर्टल' और बिजली विभाग के विशेष कैंपों के माध्यम से नया कनेक्शन लेने पर, सरकार ने प्रोसेसिंग फीस को न्यूनतम स्तर पर ला दिया है। कई श्रेणियों में केवल ₹100 का पंजीकरण शुल्क लेकर मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जो पहले हजारों में होती थी।

3. बीपीएल (BPL) परिवारों के लिए विशेष छूट

योगी सरकार की नई योजना के तहत, गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों को प्राथमिकता दी जा रही है। सौभाग्य योजना और राज्य की अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को मात्र टोकन अमाउंट (₹100) जमा करने पर स्मार्ट मीटर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि वे भी डिजिटल बिलिंग का लाभ उठा सकें।


योजना की कमियां और उपभोक्ताओं की समस्याएं (Problems & Flaws)

स्मार्ट मीटर योजना आज के आधुनिक समय के हिसाब से बेहतरीन योजना है। हालांकि सरकार की अच्छी मंशा के बावजूद, जमीन पर उपभोक्ताओं को कई तकनीकी और प्रशासनिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

बिना सहमति इंस्टॉलेशन:

उत्तर प्रदेश उपभोक्ता परिषद के अनुसार, लगभग 70 लाख घरों में उपभोक्ताओं की लिखित सहमति के बिना ही मीटर लगा दिए गए या उन्हें प्रीपेड मोड में बदल दिया गया। आप जबरदस्ती किसी पर इसे थोप नहीं सकते।

ओवरबिलिंग की शिकायत:

ऐसी बहुत सी शिकायतें मिली है ओर कई न्यूज में भी आया है स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली का बिल पहले की तुलना में दोगुना या उससे भी ज्यादा आने लगा है।


रिचार्ज के बाद बिजली बहाली में देरी:

यह स्मार्ट मीटर है तो प्रीपेड मीटर में बैलेंस खत्म होने पर बिजली कट जाती है। ऐसी कई शिकायतें मिली हैं कि रिचार्ज करने के बाद भी सप्लाई बहाल होने में घंटों, और कई बार तो 7 दिनों तक का समय लग जाता है।

तकनीकी खामियां:

इसके इलावा लाखों मीटरों में उपभोक्ताओं को उनका वर्तमान बैलेंस ही नहीं दिखाई देता, जिससे अचानक बिजली कटने का डर बना रहता है। इसके इलावा कई बार रिचार्ज नहीं पाता और अगर हो जाता है तो बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होती।

Government Scheme में बड़ी खामियां

1. Awareness की कमी

हमारे देश में अभी भी ऐसे लोग है जो स्मार्ट फोन तक का प्रयोग नहीं करते है। ऐसे में हर घर में स्मार्ट मीटर लगाना वो बिना लोगों को जागरूक किए देहाती क्षेत्र में समस्या उत्पन्न कर सकता है।

2. App & Technology ready नहीं

जहां तक मैने खुद app को use किया है तो अभी System stable नहीं है। ऐप से ऑटोमैटिक लॉगआउट हो जाता है या रिचार्ज करने में परेशानी आ रही है। मानते है आधुनिक युग है लेकिन सच यह भी है कि हिंदुस्तान का काफी हिस्सा देहाती क्षेत्रों में बसा हुआ है, जहां पर समस्या आना लाजमी है।

3. Complaint System weak

स्मार्ट मीटर में अभी Helpline सर्विस थोड़ी स्लो है। इसे प्रोपर कार्य करना होगा क्योंकि बिजली के बिना रहना परेशानी भरा है। कंप्लेंट आते ही उसका निदान जरूरी है ताकि आमजन को परेशानी ना हो।

4. Prepaid system forcing

जैसा कि मैने पहले भी कहा है कि यह हर किसी के लिए suitable नहीं है। सरकार को जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा ताकि लोगों को समझाया जा सके।

5. Private companies involvement

Smart मीटर installation में प्राइवेट कंपनी का involvement है। सरकार को ये कार्य खुद करना चाहिए था किसी प्राइवेट कंपनी के involvement की बजाय। इस वजह से Trust issue create होता है।

नया सरकारी आदेश: क्या बदला है? (Latest Orders April 2026)

अप्रैल 2026 में बिजली उपभोक्ताओं के हक में दो सबसे बड़े फैसले लिए गए हैं:

अनिवार्यता खत्म (Not Mandatory):

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्पष्ट किया है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगवाना अनिवार्य नहीं है। यह एक वैकल्पिक व्यवस्था है और उपभोक्ता की लिखित सहमति के बिना इसे जबरन नहीं लगाया जा सकता। यह राहत की बात है जो लोग अभी इसे नहीं समझ पा रहे है उन्हें थोड़ा वक्त मिलेगा।

प्रीपेड क्लॉज में संशोधन:

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) ने अपने नियमों में बदलाव करते हुए अब स्मार्ट मीटर के लिए "प्रीपेमेंट मोड" की अनिवार्यता हटा दी है। अब उपभोक्ता अपनी पसंद के अनुसार पोस्टपेड विकल्प भी चुन सकेंगे।

CM योगी का सख्त रुख:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी ने ओवरबिलिंग की शिकायतों की जांच के लिए विशेषज्ञों की एक उच्च स्तरीय समिति बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट आदेश दिया है कि उपभोक्ता की गलती न होने पर किसी का कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और उनकी परेशानी कम होगी।

निष्कर्ष (Conclusion)

स्मार्ट मीटर बिजली चोरी रोकने और पारदर्शिता लाने के लिए एक बेहतरीन कदम है, लेकिन इसकी सफलता उपभोक्ताओं के विश्वास और तकनीकी मजबूती पर निर्भर करती है। 2026 के नए आदेशों के बाद अब गेंद उपभोक्ताओं के पाले में है—वे चाहें तो प्रीपेड चुनें या पुराने पोस्टपेड सिस्टम पर बने रहें। वक्त के साथ चीज़ें बदलना तय है तो अभी आप चाहे पोस्टपेड चुने लेकिन निकट भविष्य में आपको प्रीपेड के लिए खुद को तैयार कर लेना चाहिए।

विस्तृत FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)


Q1. क्या मुझे अपने घर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगवाना ही होगा?

नहीं, केंद्र सरकार और यूपी विद्युत नियामक आयोग के ताजा निर्देशों के अनुसार, यह अनिवार्य नहीं है। आप अपनी मर्जी से इसे लगवा सकते हैं या मना कर सकते हैं।

Q2. अगर रिचार्ज के बाद भी बिजली नहीं आई तो क्या करें?

आप तुरंत बिजली विभाग की हेल्पलाइन या मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Q3. क्या स्मार्ट मीटर से बिजली का बिल ज्यादा आता है?

आधिकारिक तौर पर स्मार्ट मीटर केवल सटीक रीडिंग देता है, लेकिन उपभोक्ताओं की शिकायतों को देखते हुए सीएम योगी ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं। अक्सर स्वीकृत लोड से अधिक बिजली इस्तेमाल करने पर पेनाल्टी लगने से बिल बढ़ जाता है।

Q4. क्या बिना मेरी मर्जी के मेरा मीटर प्रीपेड में बदला जा सकता है?

नहीं, विभाग को इसके लिए आपकी लिखित सहमति लेनी होगी। यदि ऐसा बिना सहमति के किया गया है, तो आप उपभोक्ता परिषद या नियामक आयोग में शिकायत कर सकते हैं।

Q5. स्मार्ट मीटर लगवाने का नया चार्ज क्या है?

यूपी में सिंगल-फेज स्मार्ट मीटर की दर अब घटाकर लगभग 2,800 रुपये कर दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ