UPI (Unified Payments Interface) ने भारत में डिजिटल भुगतान को बेहद आसान बना दिया है। लेकिन जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ा है, वैसे-वैसे साइबर अपराधियों ने भी नए नये तरीके अपनाने शुरू कर दिए है फ्रॉड करने के लिए।UPI फ्रॉड और स्कैम के मामले भी अभी हाल में काफी बढ़ गए हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि UPI फ्रॉड कैसे होता है, उसके प्रकार, और कैसे आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।
🔹 UPI फ्रॉड के सामान्य प्रकार
- फेक कॉल्स और OTP चोरी
- फ्रॉड करने वाले आपको कॉल करके बताते हैं कि आपका बैंक खाता अपडेट होना है।
- वे OTP मांगते हैं और आपके अकाउंट से पैसे निकाल लेते हैं।
- Phishing लिंक
- SMS या WhatsApp पर भेजे गए लिंक क्लिक करते ही आपका अकाउंट खतरे में पड़ सकता है।
- हमेशा ऑफिशियल ऐप और वेबसाइट से ही लॉगिन करें।
QR Code Fraud
- फेक QR को स्कैन करने पर आपकी UPI ID से पैसे कट सकते हैं।
- हमेशा सुरक्षित और भरोसेमंद स्रोत से ही QR स्कैन करें।
UPI ID की चोरी
- कई बार लोग आपकी UPI ID और बैंक डिटेल्स से ट्रांजैक्शन करने की कोशिश करते हैं।
- इसे रोकने के लिए, अपनी ID को किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर न करें।
🔹 UPI फ्रॉड से बचने के आसान उपाय
- OTP और PIN कभी शेयर न करें
- कोई भी बैंक अधिकारी OTP या UPI PIN कभी नहीं पूछता।
- ऑफिशियल ऐप का इस्तेमाल करें
- Google Pay, PhonePe, Paytm जैसे ऑफिशियल ऐप से ही ट्रांजैक्शन करें।
- SMS और कॉल पर ध्यान दें
- किसी भी अनजान नंबर से आए SMS या कॉल को इग्नोर करें।
- Bank Alerts ऑन रखें
- हर ट्रांजैक्शन की तुरंत जानकारी आपके फोन पर आएगी।
- सिर्फ भरोसेमंद QR स्कैन करें
- दुकानों या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर हमेशा भरोसेमंद QR को ही स्कैन करें।
- UPI App को अपडेट रखें
- Security loopholes बचाने के लिए हमेशा ऐप लेटेस्ट वर्जन में रखें।
🔹 निष्कर्ष
UPI फ्रॉड से बचाव पूरी तरह सावधानी और सही आदतों पर निर्भर करता है।
OTP और PIN कभी न साझा करें
फेक लिंक और QR से बचें
सिर्फ भरोसेमंद ऐप का इस्तेमाल करें
यदि आप इन टिप्स को अपनाएंगे, तो आपका पैसा सुरक्षित रहेगा और आप डिजिटल भुगतान का पूरा फायदा उठा पाएंगे।

0 टिप्पणियाँ