आज की तेज़-तर्रार जिंदगी में, financial security सिर्फ पैसा बचाने का नहीं, बल्कि परिवार को सुरक्षित रखने का तरीका भी है। आज कल बहुत लोग nominee update करना या estate planning भूल जाते हैं या उसमें लापरवाही करते है। जब कोई अनहोनी होती है, तो परिवार को बैंक और निवेश खातों से पैसे निकालने में सालों लग जाते हैं, और यह समय परिवार के लिए बहुत तनावपूर्ण ओर मुश्किल भरा हो सकता है।
आज इस लेख में हम जानेंगे:
डिजिटल नोमिनी क्या है
एसेट ट्रैकिंग ऐप्स कैसे मदद करते हैं
परिवार के लिए यह क्यों जरूरी है
परिवार के लिए समस्या क्या है?
अगर खाता धारक की अचानक मृत्यु हो जाए और नोमिनी अपडेट न हो, तो परिवार को बैंक और वित्तीय संस्थानों में क्लेम करने में कठिनाई आती है। नॉमिनी अपडेट ना होने की वजह से परिवार को कई तरह के सरकारी डॉक्यूमेंट बनवाने पड़ते है ताकि निवेश की रकम को क्लेम किया जा सके।
EPF, FD, Mutual Funds, Stocks — अलग-अलग जगह होने से परिवार भटक जाता है। पैसों तक पहुंचने में समय और कानूनी झंझट बढ़ जाते हैं। इस लेख में हम इसी समस्या का समाधान लेकर आए है।
फिनटेक समाधान: डिजिटल नोमिनी और एसेट ट्रैकिंग ऐप्स
1️⃣ डिजिटल नोमिनी मैनेजमेंट
अब ज्यादातर बैंक और वित्तीय संस्थान ऑनलाइन डिजिटल नोमिनी सुविधा देते हैं।
आप किसी विश्वसनीय व्यक्ति को nominee के रूप में नामित कर सकते हैं।
यह nominee आपके सभी खातों और निवेशों तक आपातकालीन अधिकार प्राप्त करता है।
लाभ:
क्लेम जल्दी और आसान
परिवार को कानूनी झंझट से सुरक्षा
सभी खातों का प्रबंधन एक जगह
2️⃣ एसेट ट्रैकिंग ऐप्स
ऐप्स जैसे FinTrack, Groww, ETMONEY में आप अपने सभी निवेश एक जगह देख सकते हैं।
EPF, PPF, FD, Mutual Funds, Stocks, Insurance — सब दिखाई देता है।
किसी अनहोनी की स्थिति में, nominee जान सकता है कि कौन सा निवेश कहाँ है और कैसे क्लेम करें।
मुख्य फीचर्स:
सभी खातों का समेकन (multi-account aggregation)
निवेश सारांश और परिपक्वता की तिथियाँ
nominee अपडेट और बीमा नवीनीकरण की याद दिलाना
परिवार के लिए भावनात्मक और व्यावहारिक लाभ
अचानक होने वाली financial emergency में परिवार को तनाव कम होता है।
सभी निवेशों का स्पष्ट रिकॉर्ड उपलब्ध होता है।
कानूनी और कागजी कार्रवाई का समय बचता है।
विशेष रूप से माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षित और सहज समाधान।
डिजिटल एस्टेट प्लानिंग के टिप्स
सभी खातों में nominee अपडेट करें।
Nominee का संपर्क और संबंध स्पष्ट रूप से दर्ज करें।
डिजिटल एसेट ट्रैकिंग ऐप्स में सभी निवेश लिंक करें।
बीमा, म्यूचुअल फंड और FD के डॉक्यूमेंट की डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखें।
समय-समय पर नोमिनी की समीक्षा और अपडेट करें।
निष्कर्ष
डिजिटल नोमिनी और एसेट ट्रैकिंग ऐप्स परिवार की वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।यह केवल स्मार्ट वित्तीय योजना नहीं, बल्कि भावनात्मक सुरक्षा भी प्रदान करता है।अचानक किसी स्थिति में परिवार को भटकने या लंबी प्रक्रिया का सामना नहीं करना पड़ेगा।
0 टिप्पणियाँ