अब AI खुद करेगा Payment? Razorpay और NPCI का नया Agentic Payments Pilot समझिए

आजकल UPI ने पैसे भेजना, बिल भरना और ऑनलाइन पेमेंट करना बहुत आसान बना दिया है। अब इसी सफर का अगला बड़ा कदम सामने आया है जहां AI टेक्नोलॉजी आपको इससे भी कुछ ज्यादा देने वाली है। हम बात कर रहे है — Agentic Payments की।

AI assistant ke through bijli bill payment dikhata hua Agentic Payments concept image


हाल ही में Razorpay और NPCI ने एक ऐसे सिस्टम का पायलट शुरू किया है, जिसमें AI assistant यूजर की तरफ से तय नियमों के अंदर payment और shopping कर सकता है। आसान भाषा में समझें, तो अब आप AI से कह सकते हैं

“मेरा ₹4000 से कम का बिजली बिल भर दो”

या

“मेरे लिए usual grocery order कर दो”

और अगर सिस्टम को पहले से permission, limit और rules दिए गए हैं, तो AI उसी के हिसाब से payment process पूरा कर सकता है। फिलहाल यह फीचर pilot phase में है और चुनिंदा users के साथ टेस्ट किया जा रहा है।

Agentic Payments क्या है?

Agentic Payments का मतलब है ऐसा payment system जिसमें AI सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि user के behalf पर action भी ले सके। यानी AI सिर्फ यह न बताए कि बिजली बिल कितना है, बल्कि जरूरत पड़ने पर उसे भरने की प्रक्रिया भी पूरी कर दे।

Razorpay के मुताबिक यह मॉडल AI-led commerce के लिए बनाया गया है, ताकि user को बार-बार अलग-अलग app खोलने, details भरने और payment steps manually complete करने की जरूरत कम पड़े।

Razorpay और NPCI ने क्या लॉन्च किया है?

20 फरवरी 2026 को भारत AI Impact Summit में Razorpay और NPCI ने Claude पर Agentic Payments partnership की घोषणा की। इस setup में AI conversation के अंदर ही shopping aur payments possible बनाए जा रहे हैं। अभी यह limited pilot में चल रहा है, और शुरुआती use cases में Zomato, Swiggy और Zepto जैसे platforms का जिक्र किया गया है।

इससे पहले 9 अक्टूबर 2025 को Razorpay, NPCI और OpenAI ने ChatGPT-based conversational payments pilot की घोषणा की थी। Reuters के मुताबिक उस pilot में AI के जरिए ecommerce payment flow test किया गया, जहां user बातचीत के अंदर ही खरीदारी और payment कर सकता था। शुरुआती banking partners में Axis Bank और Airtel Payments Bank का नाम सामने आया था, जबकि early merchant examples में Big Basket शामिल था।

यह सिस्टम कैसे काम कर सकता है?

Agentic Payments का basic idea यह है कि user पहले से कुछ rules set करे। जैसे:

कितनी maximum amount तक payment हो सकती है

किस type के merchant पर payment allowed होगी

किस तरह की transactions AI कर सकता है

किन मामलों में final confirmation जरूरी होगी

कुछ reports के मुताबिक यह मॉडल UPI Circle और UPI Reserve Pay जैसी capabilities का इस्तेमाल करता है, ताकि AI को unlimited power न मिले, बल्कि सिर्फ user-defined boundaries के अंदर action लेने की permission हो। इसका मतलब control आखिरकार user के पास ही रहे। 

आम आदमी के लिए इसका मतलब क्या है?

देखने में यह सिर्फ एक नया tech feature लग सकता है, लेकिन इसका असर रोजमर्रा की digital life पर काफी बड़ा हो सकता है। मान लीजिए आप busy हैं और हर महीने बिजली बिल manually भरते हैं। भविष्य में आप AI से बोल सकते हैं।

इसी तरह grocery, food order, mobile recharge, subscription payment या repeat purchase जैसे काम AI assistant संभाल सकता है। इससे app switching कम होगी, समय बचेगा और digital commerce पहले से ज्यादा smooth हो सकता है। 

इस technology के फायदे

Agentic Payments का सबसे बड़ा फायदा convenience है। User को हर छोटी चीज के लिए बार-बार manual payment flow से नहीं गुजरना पड़ेगा। 

1. Faster checkout

Shopping aur payment ka पूरा process chat या voice conversation के अंदर हो सकता है।

2. कम app switching

अलग app खोलने, cart बनाने, address डालने और payment page तक जाने की जरूरत कम हो सकती है।

3. Repeat transactions आसान

Bill payment, grocery refill या monthly subscriptions जैसे काम काफी आसान हो सकते हैं।

4. AI-driven commerce को boost

Search, recommendation, comparison aur payment — सब एक ही flow में होने लगें, तो online buying behavior बदल सकता है। 

इस टेक्नोलॉजी के risk भी कम नहीं हैं

जहां convenience है, वहीं कुछ बड़े सवाल भी हैं।

सबसे पहली चिंता है consent की, AI ने कोई payment user की इच्छा के मुताबिक की या नहीं, यह बहुत important रहेगा। दूसरा issue है गलत merchant selection या गलत bill payment का। अगर AI ने गलत समझ लिया, तो dispute किस तरह handle होगा, यह भी बड़ा सवाल है।

तीसरी बड़ी चिंता security और fraud prevention की है। अगर कोई system user की तरफ से payment कर सकता है, तो उसे लेकर authentication, approval aur transaction monitoring बहुत मजबूत होना जरूरी होगा। इसी वजह से अभी इसे mass rollout की तरह नहीं, बल्कि controlled pilot की तरह देखा जा रहा है। 

क्या यह future of payments बन सकता है?

काफी हद तक हां। दुनिया भर में AI assistants को सिर्फ chatbot से आगे ले जाकर action-taking systems बनाने पर काम हो रहा है। भारत में UPI की वजह से payment infrastructure पहले से मजबूत है, इसलिए यहां Agentic Payments जैसे experiments का practical impact जल्दी दिख सकता है।

अगर यह model सुरक्षित, regulated aur user-friendly साबित होता है, तो आने वाले समय में हम ऐसे AI assistants देख सकते हैं जो सिर्फ जवाब न दें, बल्कि permission-based तरीके से shopping, bill payment, recharge aur routine transactions भी संभाल लें। 

अभी users को क्या समझना चाहिए?

फिलहाल excitement के साथ थोड़ी सावधानी भी जरूरी है। यह technology अभी testing phase में है, इसलिए इसे final mainstream सुविधा मान लेना जल्दी होगी। Users को future में ऐसे features मिलें तो उन्हें खास ध्यान देना होगा:

spending limit क्या set है

AI किन payments की permission रखता है

final approval कब जरूरी है

transaction alerts आते हैं या नहीं

गलत payment होने पर reversal या dispute process क्या है

यानी सुविधा बढ़ेगी, लेकिन बिना सोचे-समझे full access देना ठीक नहीं होगा।

निष्कर्ष

Agentic Payments भारत के digital payments ecosystem का अगला बड़ा पड़ाव बन सकता है। Razorpay और NPCI का यह pilot दिखाता है कि आने वाले समय में AI सिर्फ information देने वाला tool नहीं रहेगा, बल्कि payment aur shopping action लेने वाला assistant भी बन सकता है।

फिलहाल यह idea नया, exciting aur experimental है। अगर security, consent aur user control सही तरह handle किए गए, तो future में “AI se payment karwao” एक आम बात बन सकती है। अभी के लिए इसे एक promising pilot की तरह देखना ज्यादा सही होगा, न कि पूरी तरह mature system की तरह।


FAQs

Q1. Agentic Payments क्या है?

Agentic Payments ऐसा system है जिसमें AI assistant user की permission और तय limits के अंदर payment ya shopping action complete कर सकता है।

Q2. क्या Razorpay और NPCI ने इसे लॉन्च कर दिया है?

उन्होंने इसे full public rollout की तरह नहीं, बल्कि pilot phase में शुरू किया है। 

Q3. क्या ChatGPT में भी ऐसा pilot आया था?

हां, अक्टूबर 2025 में Razorpay, NPCI और OpenAI ने ChatGPT-based conversational payments pilot announce किया था। 

Q4. क्या AI खुद बिना पूछे पैसे खर्च कर देगा?

Public details के मुताबिक system का idea user-defined rules, limits aur authorization par based hai. यानी unlimited access वाला model नहीं बताया गया है। 

Q5. क्या यह आम users के लिए अभी available है?

अभी यह limited pilot में है, select users aur partners ke साथ test हो रहा है। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ