2026 के टॉप 10 टेक और फाइनेंस ट्रेंड (UPI, AI, EV और डिजिटल रुपया)
आज के समय में टेक्नोलॉजी और फाइनेंस बहुत तेजी से बदल रहे हैं। अब सब कुछ डिजिटल में बदल रहा है चाहे बात हो UPI पेमेंट, AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) या डिजिटल बैंकिंग की आप देखेगे की हर जगह नए बदलाव आ रहे हैं। यह बदलाव इंसान के फ्यूचर को टेक्नोलॉजी में एक कदम ओर आगे ले जाते है। बदलते वक्त के साथ सब बदल रहा है और अगर आप इन ट्रेंड्स को समझ लेते हो, तो आप पैसे और करियर दोनों में एक कदम आगे निकल सकते हो। 1. AI पर अब नियम बनेंगे European Union ने AI के लिए सख्त कानून बना दिए हैं ताकि आने वाले वक्त में Ai का गलत प्रयोग ना हो। Ai का प्रयोग अब कानून के दायरे में रह कर करना होगा। India में भी लगभग हर प्लेटफॉर्म पर Ai का प्रयोग किया जा रहा है तो भारत सरकार भी अपने नियम लाने की तैयारी में है। 👉 मतलब: AI का गलत इस्तेमाल कम होगा और सब कुछ नियम के अंदर होगा 2. UPI अब विदेशों में भी चलेगा NPCI UPI नेटवर्क को दूसरे देशों में फैला रहा है जिससे अगर आप विदेश का दौरा करते है तो आपको पेमेंट करने में आसानी होगी। अभी फिलहाल आप UAE, Singapore जैसे देशों में UPI से पेमेंट कर सकते हो। NPCI UPI EXPAND ...